सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर का दूसरा दिन

धर्म

सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर का दूसरा दिन

आगरा
शुकवार को श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एव विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन का शुभारंभ अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया गया। विधान के दूसरे दिन अभिषेक एव शांतिधारा भुवनेश टोंग्या,मुन्नालाल जैन,पवन जैन के द्वारा की गई। मांड़ने पर 16 अर्घ्य सौधर्म इंद्र सुनील कुमार जैन मैदा वाले और शची इंद्राणी वीना जैन और सभी इंद्रों द्वारा समर्पित किये गए। मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य नेहा जैन को प्राप्त हुआ। सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक भक्ति की।सभी क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री एव आशीष जैन शास्त्री द्वारा की गई। इस विधान में संगीत को सजाया राजकुमार जैन और शशि पाटनी जी ने। शुभम जैन ने बताया की इस अवसर पर सुनील जैन मैदावाले, मुख्य संयोजक राजकुमार जैन सहसंयोजक, अशोक जैन,पवन जैन,सुमेर पांड्या,गिरीश जैन,नयन जैन, राखी जैन,वीना जैन,आशा पांड्या,उषा मांगरोल,रजनी जैन,रूपा जैन,सीमा जैन,शैल जैन,ऋतु जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन समस्त लोग बड़े संख्या मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *