भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि अयोध्या पर बना रहे विशाल मंदिर के पोस्टर का हुआ विमोचन

धर्म

भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि अयोध्या पर बना रहे विशाल मंदिर के पोस्टर का हुआ विमोचन
डूंगरपुर
गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से अनेक तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है।

 

 

 

 

पूज्य माताजी की प्रेरणा से बन रहे मंदिर हेतु एक तीर्थ प्रभावना रथ निकाला जा रहा है जिसका आगमन डूंगरपुर में होगा। जिसका समाज जन द्वारा भव्य स्वागत किया।

वही इस रथ के राजस्थान प्रवर्तन को लेकर श्री उदयभान जैन जयपुर एवं दिलीप जैन जयपुर पूरी जवाब दे ही निभा रहे हैं। उनका आगमन शुक्रवार की बेला में डूंगरपुर में हुआ उनके आगमन पर डूंगरपुर जैन समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। एवं बन रहे मंदिर के पोस्टर का भी विमोचन इस अवसर पर किया गया।

यह रथ 31 दिसंबर व 1 जनवरी को डूंगरपुर में रहेगा। विस्तृत जानकारी देते हुए श्री उदयभान जैन एवं दिलीप जैन ने बताया कि प्रवर्तन रथ का नेतृत्व दिगंबर जैन त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर के प्रतिष्ठाचार्य अंकलक जैन कर रहे है। यह रथ देश व राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए अब इसका प्रवर्तन बांगड़ प्रांत में हो रहा है।

 

 

 

 

 

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र वोरा, सचिव राजन जैन, हर्षवर्धन जैन, कोषाध्यक्ष जयंती चित्तौड़ा, विनायक जैन पत्रकार, ऋषभ कासलीवाल आदि मौजूद रहे। श्री उदयभान जैन एवं दिलीप जैन का स्वागत ऋषभ कासलीवाल द्वारा किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *