नवगृह तीर्थ वरुर मे होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मे गणाधिपति गणधराचार्य 108 कुन्थुसागर महाराज एवम अन्य आचार्य भगवंत का मंगल आगमन 11 जनवरी को
वरुर
दिव्य अलोकिक तीर्थ नवगृह तीर्थ हुबली धारवाड वरुर मे 15 से 26 जनवरी के मध्य भव्य पंचकल्याणक महोत्सव् होने जा रहा है इस आयोजन मे अनेको आचार्य भगवन्त का आगमन एवम अनेक संतो का आगमन क्षेत्र पर हो चुका है इस क्रम मे एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलने वाले है
इन क्षणों का इंतजार बस कुछ ही दिनों का जब पंचकल्याणक महोत्सव का निर्देशन कर रहे आचार्य गुणधरनंदी महाराज का मिलन अपने गुरु गणाधिपति गणधराचार्य 108 कुन्थुसागर महाराज से यह पावन अनुपम क्षण 11 जनवरी को सभी के सामने होगे जब एक शिष्य गुरु की आगवानी करेगा यह क्षण बहुत ही अविस्मर्णीय होगे जब वहा मोजूद अनेको संत गुरुदेव की आगवानी करेगे
नवगृह तीर्थ पर आचार्य श्री गुणधरनंदी महाराज की प्रेरणा से 405 फिट ऊचा सुमेरु पर्वत एवं 51 फीट ऊँची भगवान पार्श्वनाथ

की प्रतिमा का भव्य आयोजन के साथ पञ्चकल्याणक महोत्सव होगा जो बहुत ही भव्य होने जा रहा है अनेको संगीतकार अपनी प्रस्तुती देगे साथ ही राज्यपाल महोदयो के आगमन के साथ अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमे आकर सहभागिता देगे क्षेत्र कमेटी से मिली जानकारी अनुसार काफी संख्या मे भक्तो के यहाँ आने की संभावना है
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
