रामगंजमंडी के 44 वर्षों के इतिहास का यह तीसरा अवसर है जब किसी धार्मिक आयोजन में हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा हुई हो
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर में आज वातावरण धर्म से ओत प्रोत बना रहा भक्तों के भारी सैलाब के बीच खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा रामगंजमंडी नगर में निकाली गई जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु हेलीकॉप्टर के द्वारा आकाश से पुष्प वर्षा रहा। नगर में हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा होने से काफी हलचल रामगंजमंडी नगर में देखी गई।

हेलीकॉप्टर तो कई बार कई नेताओं के रामगंजमंडी नगर में आए लेकिन धार्मिक आयोजन में हेलीकॉप्टर कुछ ही समय आप आए।





आप लोग बता सकते हैं की रामगंजमंडी में धार्मिक आयोजनों में हेलीकॉप्टर कब-कब आए। जी हां पूर्व में आज से लगभग 44 वर्ष

पूर्व 6 दिसंबर 1980 के दिन जब भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ था तब किसी धार्मिक आयोजन में प्रथम बार हेलीकॉप्टर आया था और पुष्प वर्षा हुई थी। तब इसमें बैठने को लेकर और पुष्प वर्षा करने को लेकर काफी आकर्षण था। जिसके छाया चित्र भी हमें प्राप्त हुए हैं।
नगर में द्वितीय अवसर तब आया जब विगत वर्ष 3 मार्च 2023 को

खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई थी। तब रामगंज मंडी नगर मे धार्मिक आयोजन में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देखी थी। इसको लेकर नगर में काफी चर्चाएं हुई। और हेलीकॉप्टर देखने को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। अब यह अवसर 20 मार्च 2024 को पुनः खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा में रामगंज मंडी नगर में आया और पुष्प वर्षा हुई। हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा होने से वातावरण और उल्लास से भर गया। जो इस आयोजन को एक नया आयाम दे गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
