क्षुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी के निश्रा में कटारिया निवास पर हुई भक्ति उल्लास के साथ मंगल कलश स्थापना
रामगंजमंडी
बुधवार की प्रातः बेला में पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमल प्रभा माताजी के वर्षा योग संपन्न होने के उपरांत वर्षा योग कलश स्थापना का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले श्रीमती प्रेमलता महेश कटारिया परिवार के निवास स्थान पर क्षुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी की निश्रा में मंगल कलश स्थापना हुई। जो भक्ति उल्लास से परिपूर्ण रही।
सर्वप्रथम मूल नायक 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की शांति धारा का उच्चारण माता जी के श्री मुख से हुआ उसके उपरांत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ भक्ति उल्लास के साथ मंगल कलश कटारिया निवास लाया गया पहुंचने पर माता जी की मंगल अगवानी की गई। इन पलों में कटारिया
परिवार काफी हर्षित था एवं समाज जन भी काफी गदगद दिखाई दिए। सर्वप्रथम पूज्य माताजी के श्रीमुख से
णमोकार मंत्र का उच्चारण कर विधि मंत्रों के साथ मंगल कलश स्थापना हुई। इन पलों का वातावरण भक्ति से ओत प्रोत था। माताजी के सान्निध्य में प्रथम गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी के चित्र को विराजमान कर कटारिया परिवार एवं मौजूद भक्तों की उपस्थिति में मंगल आरती की गई आरती के समय सभी भक्ति से भरे हुए थे। माताजी के सानिध्य में आचार्य








श्री108 गुप्तिनंदी जी गुरुदेव की मयूर पिच्छिका भी स्थापित की गई। इन मांगलिक पलों में कटारिया परिवार और हर्षित हुआ
और भाव विहल हो उठा जब क्षुल्लिका माताजी की आहारचर्या एवम चरण वंदना का लाभ भी परिवार को प्राप्त हुआ। पधारे हुए सभी आगंतुको एवं भक्तों का आतिथ्य कर कटारिया परिवार अपने आप को धन्य एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा था एवम इन सौभाग्यशाली क्षणों में समाजजन भारी संख्या में सम्मिलित हुए एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
