अजित सागर महाराज के मंगल प्रवेश एवम विशाल घट यात्रा के साथ सिद्ध चक्र विधान का शुभारंभ
परतापुर परम पूज्य मुनि श्री 108अजीत सागर जी महाराज संघ का मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश की बेला में बैंड बाजो के साथ नवयुवक मंडल के युवा जैन धर्म ध्वजाए लिए साथ चल रहे थे विशाल घट यात्रा के साथ सिद्ध चक्र विधान का शुभारंभ हुआ।आदिनाथ कॉलोनी में मंदिर जी में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा के पश्चात पंडाल शुद्धी हेतु 101 कलशो से जल भरकर विशाल शोभा मुनिश्री के संघ सहित साथ सिद्ध चक्र विधान मंडल पंडाल पहुंचे जहां पर मुनि श्री की अगवानी की गई एवं पाद प्रशालन पुष्पेंद्र जयंतीलाल विरोधय ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल जैन मुकेश गांधी रमलाल लाल गांधी आदि ने किया प्रतिष्ठाचार्य सुयश प्रदीप भैया अशोक नगर मध्य प्रदेश विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी शैलेंद्र भैया, वीना दीदी के दिशा निर्देशन में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात 101 कलशो से पंडाल शुद्धी की गई मंत्रो उच्चारण के साथ श्री जी को समवशरण में विराजमान किए गए तत्पश्चात मंत्र उच्चारण के साथ इंद्र प्रतिष्ठा की क्रियाएं की गई ।इस अवसर पर हुमड समाज अध्यक्ष श्रीमान दिनेश खोडनिया आगमन हुआ उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया, मुनि श्री के मंगल प्रवचन के बाद, देव शास्त्र गुरु की पूजन के बाद सिद्ध चक्र विधान के आठ अर्ध राजेश जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ चढ़ाए गए इस अवसर पर विधान करता श्रेष्ठी श्री सुव़ोत पुष्पेंद्र जयंतीलाल ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया शाम को महा आरती के बाद आदरणीय भैया जी का मंगल प्रवचन के बाद दिल्ली से पधारे कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दि गई उक्त जानकारी विधान आचार्य रमेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
