किसी वस्तु के प्रति राग बढ़ जाने पर उसे पाने की चाह उमड़ पड़ती है-मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज*चारों ओर से उमड़ रहा है भक्ति का सैलाब
अशोक नगर– जब कोई वस्तु आप को अच्छी लगे तो उसके प्रति राग बढ़ जाता है उसे पाने के लिए किसी भी हद तक उतर जाता है वह बहुत चाह कर भी प्राप्त नहीं कर पाता वह उसके नेचर को समझ नहीं पाता हमने हवाओं के रूख को नहीं समझा हमें पेड़ से फल मिले हमने खायें आनंद मनाया लेकिन उनसे नहीं पूछा कि हम उसके फल ले ले संसार को सबकों जानों कोई वस्तु अच्छी है कोई सुन्दर रूप मिला है उसने पूर्व भव में भगवान की भक्ति इतनी भक्ति की उसे ऐसा सुन्दर ये शरीर मिला उन्होंने कहा कि आकर्षिक करना और आकर्षक होने में बहुत अंतर है।
उक्त आश्य केउद्गार सुभाषगंज मैदान में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए।

स्वस्थ मुद्राओ पर होगी प्रतियोगिता सुधा का सागर महाग्रंथ पर परीक्षा का हुआ आयोजन
जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव को आपके स्वास्थ्य की भी चिंता है आप स्वस्थ रहें निरोग हो इसके लिए विभिन्न स्वस्थ मुद्राओ का ध्यान किया जाता है इन स्वस्थ मुद्राओ के माध्यम से असाध्य बीमारियो से बचा जा सकता है इसके लिए एक स्वस्थ मुद्राओ से युक्त पुस्तक का विमोचन जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद दारा किया गया जिसमें सभी मुद्राओ को दर्शाया गया है इस पर आने वाले रविवार को दोपहर डेढ़ बजे से एक लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दो वर्गों में बाटा गया है पन्द्रह बरस से कम और ऊपर वाले को दुसरी श्रेणी में रखा गया है सभी विजेताओं को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
