परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज एवं निर्मद सागर महाराज संघ का हुआ झालावाड़ नगर में मंगल आगमन

धर्म

परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज एवं निर्मद सागर महाराज संघ का हुआ झालावाड़ नगर में मंगल आगमन
झालावाड़
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवं आचार्य श्री समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर महाराज का झालावाड़ में मंगल प्रवेश हुआ। समाज जन ने उनकी मंगल अगवानी की झालावाड़ समाज की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन के साथ प्रवीण जैन, नमीत जैन, प्रमेय जैन, नेहज जैन, मनोज जैन, धर्मेंद्र जैन आदि ने समाज बंधुओ की उपस्थिति में गुरुदेव की अगवानी की एवं महाराज श्री के पद बिहार में सम्मिलित हुए।

 

नगर की सीमा के प्रवेश होने पर उन्हें बैंड बाजों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच जिन मंदिर लाया गया जहां मुनि संघ ने जिनालय के दर्शन किए। इस पुनीत बेला में रामगंजमंडी के भक्त समूह की ओर से श्रीमान नितिन जैन, भूपेंद्र जैन, सुदेश रावका,अभिषेक लुहाड़िया,सुरेश बाबरिया, निर्मल जैन लाम्बाबास कनकमाला जैन, निर्मला सुरलाया,पूजा बाबरिया, साक्षीटोंग्या, रुचिता काला आदि ने रामगंज मंडी नगर की ओर से महाराज श्री संघ को रामगंजमंडी आगमन हेतु निवेदन किया एवं श्रीफल समर्पित किया। इन मांगलिक पलो में महाराज श्री संघ की गुरु भक्ति उपरांत छोटी सी बालिका स्वरा जैन ने भजनों को सुना कर वातावरण को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

मांगलिक पलो में पूज्य मुनि श्री 108 निर्मंद सागर महाराज ने मंगल प्रवचन में बिटिया स्वरा जैन की जमकर तारीफ की और कहा कि बिटिया के भजन सुनकर हमारे बिहार की आधी थकान दूर हो गई। उन्होंने कहा कि जैन समाज बेटियों को संस्कारवान बनाए एवं प्रतिभा स्थली शिक्षक अध्ययन कराए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति तृष्णा लोभ में पढ़ा रहता है। संकट की स्थिति में धैर्य धारण करना चाहिए और जितना अधिक संघर्ष होगा उतना ही लाभ अधिक होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में संतोष धारण करना चाहिए और हर परिस्थिति में सुखी रहने का प्रयास करना चाहिए। आदमी जो उसके पास है उसमें वह कुछ नहीं है जबकि वह उससे अधिक पाने के लोभ में लगा रहता है। इस अवसर पर महाराज जी ने गुरुदेव की वंदना करते हुए एक भजन सुनाया जो स्वयं मोक्ष पद पर चले जा रहे और भव्यों को भी साथ ले जा रहे। अंत में मंगल आरती की गई।गुरुवार की अनुपम बेला में मुनिसंघ सानिध्य में वृहद शांतिधारा के साथ शांतिनाथ महामंडल विधान संपन्न होगा और इसी कड़ी में महाराज श्री संघ के मंगल प्रवचन होंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *