धर्म इस भव के साथ-साथ अगले भव भी साथ चलता है परम पूज्य पवित्रमति माताजी
नौगामा जिला बांसवाड़ा
नौगामा परम पूज्य पवित्र मति माताजी के मंगल चातुर्मास के तहत आज वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान 1008 भगवान महावीर संमवशरण जी मैं माता जी के सानिध्य में शांति अभिषेक हुआ अभिषेक के पश्चात माताजी का मंगल प्रवचन चातुर्मास पंडाल में हुआ माताजी द्वारा प्रश्नोत्तरी मालिक, एवं सहस्त्रनाम का अध्ययन करवा रहे हैं
इस अवसर पर अपने प्रवचन में कहा कि घर परिवार में किसी की मृत्यु होती है तो पत्नी चौखट तक, बेटा मरघट, तक परंतु व्यक्ति ने अच्छे कर्म और धर्म किया है तो धर्म अगले भव तक भी चलेगा हमें अपने इस समय मनुष्य अवतार को मिला है इस मनुष्य भव
में अच्छे कर्म करना है चाहिए साथ में कोई नहीं आता अच्छे और बुरे कर्म ही साथ में आते हैं इसलिए हमें धर्म करना चाहिए, आज परम पूज्य माता जी के आशीर्वाद प्राप्त कर नौगामा नगर में 10 लक्षण धर्म में 10 दिनों में जो शिवराथी एवं 5,10,16 उपवास करने वाले बंधूओ द्वारा परम पूज्य विज्ञान मति माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करने खादू कॉलोनी गए जहां पर माता जी को श्रीफल चढाकर आशीर्वाद प्राप्त किया माताजी ने कहां की नौगामा नगर में विराजमान माताजी को हमारा आशीर्वाद एवं







समस्त दिगंबर जैन समाज नौगामा को भी हमारा आशीर्वाद इस अवसर पर पंडित रमेश चंद्र गांधी, गिरीश शाह, उत्सव गांधी ने नौगामा नगर में 10 लक्षण धर्म व्रत उपवास जो नौगामा नगर में हुए उनकी जानकारी दी
सुरेश चंद्र गांधी से प्राप्ततजानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
