रामगंजमंडी के नयन कटारिया बने मुनि निर्मल पुण्य महाराज साहब
रामगंजमंडी
मुंबई के गोरेगांव बांगुर नगर में लक्ष्मी सरस्वती मैदान में रविवार 17 नवंबर को दीक्षा स्थल पर प्रात 5:30 बजे से जैन श्रावक और श्राविकाओं का आना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरा डोम हाउस फूल हो गया। 11 दीक्षार्थियों के परिवारजन साधु जीवन में काम आने वाले उपकरण लेकर आये। सभी दीक्षार्थियों ने प्रभु के नौ अंगों की पूजा की तथा सभी ने प्रभु को फूलों से बधाया एवं सामूहिक गुरु वंदना की एवं उपस्थित जन समूह को अक्षत से बधाया। विजय तिलक की बोली लगी और दीक्षा क्रिया प्रारंभ हुई। गच्छापति अध्यात्मनिष्ट आचार्य भगवन कल्पतरु सुरीश्वर ने सभी दीक्षार्थियों को रजोहरण ग्रहण करवाया रजोहरण लेकर दीक्षार्थी नाचते हुए संयम पथ पर अग्रसर हुए नामकरण की बोली लगी और गहनों का त्याग करवाया गया। 87 साधु और 215 साध्वी की पावन उपस्थिति में छह साधु और पांच साध्वियों ने दीक्षा अंगीकार की।
रामगंजमंडी के 15 वर्षीय नयन कटारिया का नाम दीक्षा ग्रहण करने के बाद निर्मल पुण्य विजय मुनि रखा गया आचार्य भगवंत के साथ मुक्ति निलय महाराज जिनकी पावन निश्रा में कटारिया ने दीक्षा ली है दोनों ने सभी 11 दीक्षार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। दीक्षा में कच्छ, बांगड़, गुजरात,राजस्थान, मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार,झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र प्रदेशों से 25000 साधार्मिक भाई बहिनें दीक्षा के साक्षी बने सभी को नवकारसी एवं गौतम प्रसादी का लाभ मिला।
पांच दिवसीय सारे कार्यक्रम का आयोजन श्री चिंतामणि श्री संघ गोरेगांव ने किया श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि 15 वर्षीय नयन कटारिया ने






दीक्षा ग्रहण करके रामगंजमंडी का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित कर दिया। नयन कटारिया की दीक्षा में श्रीसंघ रामगंजमंडी से राजेंद्र रांका, मंगल डांगी, राजेंद्र मेहता, धर्मचंद सखलेचा, ज्ञानचंद बम, विनोद डोसी, महावीर मेहता, महेंद्र तातेड, संदीप मेहता, विनोद जैन, मुकेश श्री श्रीमाल, सुरेश मेहता, सौरभ रांका, शिल्पा रांका, वही नयन कटारिया के नलखेड़ा, इंदौर, आगर, तारज, नागदा, भवानीमंडी से रिश्तेदार पहुंचे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
