भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति ने महामस्तकाभिषेक महोत्सव स्मारिका में आशीर्वचन हेतु भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी से लिया आशीर्वाद
जयपुर –
भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के दर्शन व आशीर्वाद लेने हेतु भट्टारक जी की नसियां के अतिथि गृह में विराजमान गणिनी आर्यिका माताजी को अर्घ के रूप में अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के नेतृत्व में श्रीफल भेंट किया |
इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने भगवान महावीर के मस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका में आशीर्वचन प्रदान करने के लिए माता जी से प्रार्थना की| माताजी ने वार्तालाप के दौरान यह कहा कि आपके मस्तकाभिषेक के कार्यक्रम के दौरान वे 27 वर्ष के पश्चात श्री महावीरजी (जयपुर से मुरैना जाते हुए ) से गुजरेगी |इस मौके पर वो दो-तीन दिन के लिए श्री महावीर जी रुकना चाहेंगी| माताजी ने समिति से श्री महावीरजी में आवास व्यवस्था करने के लिए कहा और समिति ने कहा कि आपका स्वागत है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
