गणिनी आर्यिका विमल प्रभा माताजी का संघ सहित हुआ मंगल विहार समाज जनों ने दिए नम आंखों से विदाई

धर्म

गणिनी आर्यिका विमल प्रभा माताजी का संघ सहित हुआ मंगल विहार समाज जनों ने दिए नम आंखों से विदाई
रामगंजमंडी
पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमल प्रभा माता जी संघ सहित वर्षायोग उपरांत रामगंजमंडी नगर से मंगल विहार हुआ जैसे ही मंगल विहार हुआ समाज जन ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी पूज्य माताजी ने शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं समस्त जिनालय की परिक्रमा कर दर्शन किए।

 

 

पूज्य माताजी संघ ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया एवं समाज की ओर से संरक्षक अजीत सेठी अध्यक्ष दिलीप विनायका माता जी के समक्ष अपने उद्गार रखते हुए क्षमा याचना की। ममांगलिक पलों में गुरु मां ने सभी को धर्म से जुड़कर रहने की सीख देते हुए रामगंजमंडी नगर के वर्षायोग की जमकर तारीफ और कहा कि चातुर्मास संस्कारों का बीजारोपण है। उन्होंने कहा गति भी चार होती हैं और चातुर्मास के महीने भी चार होते हैं यह चार माह आपके जीवन में संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। हमेशा जीवन में धर्म की ज्योति जलाए रखना।
पूज्य माताजी के सानिध्य में नगर में धर्म प्रभावना हुई जिसमें भक्तामर विधान, पार्श्वनाथ विधान एवं आचार्य विमल सागर महाराज की जयंती जैसे कई अलौकिक कार्यक्रम हुए साथ ही माताजी के

 

 

सानिध्य में हुआ पिच्छिका परिवर्तन भी अलौकिक रहा। 10 लक्षण पर्व की बेला में भी समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से क्षुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी के निर्देशन में एवम श्रीमती प्रियंका विनायका

 

 

 

एवम एवं शिप्रा विनायका के संयोजन समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिला। साथ ही माताजी की जन्म जयंती भी हर्षौल्लास से मनाई गई। मंगल विहार के दौरान जगह माताजी का पद प्रक्षालन कर मंगल आरती की गई। पूज्य गुरु मा संघ ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया के भी दर्शन किए। माताजी का रात्रि विश्राम संधारा में हुआ। एवं रविवार की बेला में भवानी मंडी में मंगल आगमन होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *