नवाचार्य श्री समय सागर महाराज की आहारचर्या व चरण वंदना का लाभ प्राप्त कर भाव विहल हुआ रामगंजमंडी का बाबरिया परिवार श्रीमती रेखा बाबरिया ने आचार्य श्री से एक प्रतिमा का व्रत ग्रहण किया
रामगंजमंडी
14 नवंबर 2024, चतुर्दशी की बेला रामगंज मंडी नगर के लिए एक पुण्य का संयोग लेकर आई।लगभग 25 दिनों से रामगंज मंडी नगर का बाबरिया परिवार परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के चरणों में रहकर धर्म ध्यान में तन-मन धन से समर्पित रहा । गुरुवार की अनुपम बेला में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के चरण पखार उनकी आहारचर्या एवम चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।
जब आहारचर्या निर्विघ्न संपन्न हुई उसके बाद मौजूद श्रीमान सुरेश कुमार, रेखा,सिद्धार्थ पूजा एवम समस्त बाबरिया परिवार रामगंजमंडी काफी गदगद दिखाई दिए एवं भाव विहल हो उठे यह परिवार विगत 25 दिनों से स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में धर्म सेवा में संलग्न रहा विगत 25 दिनों में इन्होंने आचार्य श्री के अलावा 11 मुनिराज, 8क्षुल्लक महाराज की आहारचर्या एवम चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त किया यदि हम देखें तो विगत 25 दिनों में 23 दिनों तक इन्हें आहार एवं चरण वंदना का सौभाग्य मिला जो अपने आप में अद्वितीय पुण्य कहा जाएगा आज जैसे ही आचार्य भगवंत के आहार उनके यहां हुए उनकी अभिव्यक्ति देखते बन रही थी। और कह रहे थे धन्य हुए आहार आज गुरु के मेरे चौके में
aahar
खुशबू महकी आंगन में हवा के झोंके से।
और कह रहे थे आया पुण्य योग से अवसर ये अपार
अक्षय पुण्य कमाए देकर गुरुवर को आहार।








इतना ही नहीं यह परिवार नियम संयम व्रत में भी पीछे नहीं रहता है और नियम संयम व्रत की ओर अग्रसर होते हुए परिवार की श्रीमती रेखा बाबरिया ने आहार उपरांत आचार्य श्री के समक्ष एक प्रतिमा का व्रत ग्रहण किया जो अपने आप में परिवार की श्रद्धा भक्ति एवं नियम संकल्प संयम की रुचि को दर्शाता है। जैसे ही यह सूचना रामगंज मंडी नगर में मिली समस्त रामगंज मंडी नगरवासी भी हर्षित एवं गदगद दिखाई दिए और भाव विभोर हो उठे। निश्चित रूप से आज के पावन दिन की जितनी अनुमोदना की जाए कम होगी, जहां “गुरुवार” गुरु के नाम रहा ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
