सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर का छठवा दिन
आगरा:
मंगलवार को श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एव विश्व शांति महायज्ञ के छठवे दिन का शुभारंभ अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया गया। विधान के छठवे दिन अभिषेक एव शांतिधारा पारस जैन,विजय कल्लू के द्वारा की गई। आज मांड़ले पर 256 अर्घ्य सौधर्म इंद्र सुनील कुमार जैन मैदा वाले, ईशान इंद्र सुमेर पांड्या और सभी इंद्रों द्वारा समर्पित किये गए। मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य सुप्रिया जैन को प्राप्त हुआ। सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक भक्ति की। रात्रि में श्रीजी की मंगल आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजुल महिला मण्डल द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी गई| सभी क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री एव आशीष जैन शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई| इस मौके पर मुख्य संयोजक सुनील जैन मैदावाले, राजकुमार जैन सहसंयोजक,पवन जैन,सुमेर पांड्या,शशि जैन, नवीन,वीना जैन,रूपा जैन,सीमा जैन,शैल जैन,ऋतु जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन समस्त लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
