रमण आचार्य ने किया गोरवान्वित
रामगंजमडी
6 मार्च2022 रामगंजमडी के लिए एक खुशी की सौगात लेकर आई खेराबाद के रमण आचार्य अपनी बांसुरी की धुन व वादन से अपना लोहा मनवा चुके है।वही वैसा ही कुछ इन्होने 6 मार्च 2022 को कर दिखाया। एटरटेनमेंट पैरेडाइज में आयोजित वर्ड फेमस इंडिया बॉय जोश द्वारा आयोजित टेलेंट प्रतिस्पर्धा में ग्राम खैराबाद के रमण आचार्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमण ने जब बांसुरी का वादन किया तो सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी का ध्यान अपनी औऱ करने पर विवश कर दिया। इस स्पर्धा में 160 ने भाग लिया। रमण को यह पुरुस्कार मिस यूनिवर्स उर्वशी रोटेला, अभिनेता करण वाही व निकेता गाँधी के कर कमलों से प्रदान किया। आपको बता दे रमण का youtube channel भी जिसे देश व विदेशों में काफी सराहा जा रहा है।उन्होंने रामगंजमडी ही नही, खेराबाद ही नही हाड़ौती ही नही सम्पूर्ण राष्ट्र व संपूर्ण विषय पर अपना डंका बजाया है।
U
आपको बता दे उन्हें संगीत का हुनुर बचपन से मिला।उनके परिवार मे संगीत कला विरासत में मिली है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपोर्ट
