जो संकल्प और समर्पण के साथ लगातार मेहनत करते हैं..वो यकीनन अपने कल को बदल देते हैं..!अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज
कुलचाराम हैदराबाद
अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा किजो संकल्प और समर्पण के साथ लगातार मेहनत करते हैं.वो यकीनन अपने कल को बदल देते हैं..!
उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं आज किसी के पास वर्तमान में जीने जैसी कोई चीज नहीं है। या तो जीवन का वक्त अतीत की यादो में, गुजर रहा है या भविष्य की कल्पनाओं में महाराज श्री ने जीवन की सफलता के लिए चार सूत्र बताएं उन्होंने कहा कि जीवन की सफलता के ये चार सूत्र कभी असफ़ल नहीं होने देंगे।
—
सही दिशा, सही कार्य, सही तरीका, और सही समय।फिर देखो जीवन में कैसी महक आती है सुख शान्ति आनंद बहार की। आज के जीवन का सबसे कड़वा सच तो यही है कि घर, परिवार,



समाज और देश में अब सच बोलने की परम्परा खत्म सी होती जा रही है और इससे भी कड़वा सच यह है कि अब सच सुनने की आदत भी नहीं रही। दिन प्रतिदिन वैमनस्य, ईर्ष्या, द्वेष की जो सडान्ध बढ़ती जा रही है, इससे आदमी का मन मस्तिष्क व्यर्थ के ऊहापोह में उलझते जा रहा है। इसलिए आदमी आज की नहीं कल की चिन्ता में ना जी पा रहा है, ना मर पा रहा है।
आपका असली जीवन तो वही है जो आज, अभी इसी क्षण में है…!! नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
