मुनि श्री वीर सागर महाराज संघ के एक दिन के प्रवास में सिवनी में प्रतिमा हेतु जमकर सोना चांदी आया

धर्म

मुनि श्री वीर सागर महाराज संघ के एक दिन के प्रवास में सिवनी में प्रतिमा हेतु जमकर सोना चांदी आया

सिवनी

क्या खूब है जो शाश्वत और सत्य परिलक्षित करता है जब जल और साधु जैसे जैसे आगे गतिमान होते चले जाते है,भव्य जीवों का उद्धार करते है, ऐसा ही कुछ घटा जो किसी चमत्कार से कम नहीं है जब ,पूज्य निर्यापक श्रमण वीरसागर महाराज संघ का धर्म परायण नगरी सिवनी मे मंगल आगमन हुआ तो ऐसा अनुपम कार्य हो गया जिसकी चर्चा समस्त जगत मे होना शुरू हो गयी

 

 

 

जी हां पूज्य महाराज श्री की प्रेरणा मिली और  सिवनी के मनोज्ञ बड़े बाबा श्री पार्श्वनाथ भगवान की वेदी में सोना और चांदी का कार्य होने की बारी आई तो अचरज ही कहा जाएगा कुछ ही मिनट लगे और  मिनिटो में सोना और चांदी का मानो ढेर सा लग गया, यह आचार्य श्री की क्रपा व पूज्य मुनि श्री की वाणी व उनकी साधना का प्रभाव ही कहा जाएगा  मुख से निकला और चंद मिनिटो में कार्य हो जाता है

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार जिसे हम सुने तो हम चकित हो सकते है जी हा कुछ ही क्षणों मे 700 ग्राम सोना एवं 30 किलो चांदी जुड़ गई, श्रावको की भावना थी कि गुरु कदम यहाँ प्रवासरत रहे पर शिष्य तो अपनी गुरु आज्ञा में बंधे हैं और चल दिए अपने अगले गन्तव की और क्योकि संत तो बहता पानी बहती गागर है ऐसे महासंत के चरणों मे मेरा कोटि प्रणाम है

मेरा नम्र प्रणाम है

जग के उन सब मुनिराजो को मेरा नम्र प्रणाम है

सिद्धो की पंक्ति मे आना जिनका नाम है

जगके उन सब मुनिराजो को मेरा नम्र प्रणाम है

पूज्य मुनि संघ नागपुर की और अपना कदम बढ़ा रहा है आजका रात्रि विश्राम गोपालगंज मे व कल की
आहारचर्या – गोपालगंज से 14 किमी आगे होगी

 

 

 

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *