निवाई की बेटी मेधा जैन एवं साक्षी जैन का मालपुरा जैन समाज ने किया सम्मानित
निवाई –
सकल दिगम्बर जैन समाज मालपुरा के द्वारा निवाई की बेटी मेधा जैन एवं साक्षी जैन का आरजेएस में चयन होने पर मालपुरा जैन समाज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें जैन समाज निवाई एवं मालपुरा जैन समाज गौरवान्वित हुआ।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि राजस्थान
न्यायिक सेवा में निवाई की सुश्री मेधा जैन पुत्री सुरेश कुमार जैन एवं साक्षी जैन पुत्री विरेन्द्र कुमार जैन के आर जे एस में सफलता हासिल करने पर मालपुरा जैन समाज एवं निवाई जैन समाज ने भी सम्मानित किया है। निवाई में दोनों बेटियों ने टोंक जिले का नाम रोशन किया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
