सर्वोच्च जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए विश्व जैन संगठन ने सौंपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड रेजिडेंट कमिश्नर को ज्ञापन*

धर्म

*सर्वोच्च जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए विश्व जैन संगठन ने सौंपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड रेजिडेंट कमिश्नर को ज्ञापन*

*झारखंड में 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्षस्थल शिखर जी पर 19 जुलाई को झारखंड मुख्यमंत्री द्वारा बलि के लिए चार बकरों की पूजा करते हुए की वीडियो और पूजा के बाद बकरों को बलि देते हुए की फोटो वायरल होने पर समस्त जैन समाज में हुआ रोष व्याप्त। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा आज 24 जुलाई को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड गवर्नर को ज्ञापन

 

 

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने केंद्र सरकार और झारखंड राज्यपाल से सम्मेद शिखर जी तीर्थराज पर बलि जैसा हिंसक कार्य करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही और भविष्य में जैन तीर्थराज पर पुनरावृति न किए जाने और पर्वतराज पर वाहन संचालन व अवैध निर्माण, अतिक्रमण पर रोक और अन्य प्रमुख अजैन तीर्थों के समान यात्री पंजीकरण, पुलिस व वन विभाग चेक पोस्ट, सामान जांच हेतु स्कैनर, कैमरे, चिकित्सा सुविधा आदि की केंद्र सरकार और झारखंड राज्यपाल से मांग की।

श्री संजय जैन ने बताया कि श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए वर्ष 2022 – 23 में संगठन द्वारा गजट के विरोध में समस्त समाज और संस्थाओं के सहयोग किए गए देशव्यापी अनशन आंदोलन के बाद 5 जनवरी 2023 को केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किए गए थे, जिसका पालन करवाना झारखंड सरकार का कार्य है और झारखंड सरकार द्वारा भी 22 अक्टूबर 2018, 10 मई 2022, 21 दिसंबर 2022 और 5 जनवरी 2023 को जारी पत्रों में पारसनाथ पर्वतराज को जैनों का विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थंकरों की पवित्र मोक्षस्थल तीर्थस्थल मानते हुए इसकी पवित्रता अक्षुण्ण रखने की प्रतिबद्धता जताई थी लेकिन ऐसे पवित्र तीर्थ पर बलि जैसा हिंसक कार्य करना और करवाना दुखद, असहनीय और कानूनी रूप से दंडनीय है। 

 

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि जैन समाज और प्रकृति की पूजा करने वाले मधुबन व आसपास के क्षेत्र के समस्त आदिवासी बंधु वर्षो से एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते आए है, सदैव करते रहेंगे और किसी को भी तीर्थराज पर अगामी झारखंड चुनाव में राजनीति नहीं करने देंगे।

 

 

प्रतिनिधिमंडल में संगठन की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका रुचि जैन, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अशोक जैन ‘प्रिया एनक्लेव’, अनुज जैन, नोएडा से राहुल जैन, युवा प्रकोष्ठ से देवेश जैन और अन्य सदस्यों ने जैनों की आस्था के सबसे बड़े तीर्थ सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और पर्यावरण के संरक्षण के लिए वर्ष 2022 से संगठन द्वारा केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड पुलिस प्रशासन और वन विभाग से पर्वतराज के वंदना मार्ग पर वाहन संचालन और नित प्रतिदिन हो रहे अवैध अतिक्रमण पर तुरंत कार्यवाही कर रोक की मांग की।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *