समाज सेवा में अग्रणी युवादल ने गरीब परिवार की करी मदद

राज्य

समाज सेवा में अग्रणी युवादल ने गरीब परिवार की करी मदद
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर में सुकेत रोड पर अख्तर भाई की फैक्ट्री के पीछे बसी कॉलोनी में एक टूटे-फूटे मकान में रहने वाले मुस्लिम समाज के आरिफ उम्र 38 वर्ष कि शुक्रवार को रामगंजमंडी युवादल ने मदद की रामगंजमंडी युवा दल के सचिव राजकुमार पारख ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व तक आरिफ बढ़िया था और कबाड़े का कार्य करता था 2 वर्ष पहले सन 2022 में आरिफ का एक पिकअप से एक्सीडेंट हो गया एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि आरिफ को पहले रामगंजमंडी अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया फिर झालावाड़ रेफर किया गया झालावाड़ से कोटा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया जहां आरिफ सिर में चोट लगने से 3 महीने 20 दिन कोमा में रहा ठीक होने पर दिमाग और शरीर से विकलांग हो चुका आरिफ पिछले दो वर्ष से कोई भी कार्य करने में असमर्थ हो गया।

 

 

ईलाज के दौरान जमा पूंजी खत्म होने पर पिछले दो वर्ष से मोहल्ले एवं सुकेत रोड पर स्थित दुकानों से मांग कर अपनी मां बीवी और चार बच्चों का बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहा था। मोहल्ले के कई लोगों एवं महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम पर मैनेजर का कार्य करने वाले अंकुर विजयवर्गीय ने आरिफ को समाजसेवी एवं युवादल सचिव राजकुमार पारख के पास भेजा। आरिफ ने युवादल सचिव राजकुमार पारख से कहा कि मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन ने सिर की सिटी स्क्रीन करवाने की काफी समय से बोल रखा है लेकिन रकम नहीं होने से असमर्थ हूं। पारख ने कहा दीपावली के त्यौहार के बाद आरिफ की सिटीस्क्रीन करवा दी जावेगी। उसके बाद आरिफ ने कहा कि रोजाना मांग कर परिवार चलाने में काफी दिक्कत आ रही है इस पर सचिव राजकुमार पारख ने तुरंत आरिफ को पूरे महीने का राशन का सामान दिलवाया और अपनी स्कूटी पर बिठाकर घर छोड़ा। युवादल के इस मदद अभियान में ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश प्रिया स्टूडियो, मुकेश गर्ग, टीकम मित्तल, गोकुल गुप्ता, बाबू पोरवाल, शरद जैन, मयंक गुप्ता रहे मौजूद।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *