वर्तमान जिन शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष निर्वाण पर लड्डू अपर्ण किये ग़ये

धर्म

वर्तमान जिन शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष निर्वाण पर लड्डू अपर्ण किये ग़ये
रामगंजमंडी
रामगंज मंडी के बाजार नंबर तीन में स्थित आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में शनिवार को प्रातः वर्तमान
जिनशासन नायक भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष निर्वाण दिवस पर मूर्ति पूजक श्री संघ ने भगवान महावीर स्वामी को लड्डू अर्पण किये। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि कार्तिक बुदी अमावस को मध्य रात्रि में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण हुआ था। भगवान महावीर स्वामी का 2550 वा निर्वाण महोत्सव पूरे श्रीसंघ ने धूमधाम और उत्साह उमंग से मनाया। पावापुरी में भगवान महावीर स्वामी ने अपनी अंतिम देशना देते हुए कहा था कि संसार असार है फिर भी मनुष्य क्षणिक सांसारिक भौतिक साधनों में अपने सुख को खोज रहा है। पावापुरी में ही उन्होंने अपनी देह त्यागी थी और वही उनके शरीर को अग्नि दी गई थी।

सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी को लड्डू जिसका वजन 1 किलो 500 ग्राम था चढ़ाने का लाभ सज्जन सिंह बाफना एवं हुलासमल पारख परिवार ने लिया इसके बाद समाज के प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं और बच्चों ने भगवान को लड्डू अर्पण किये। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी के परम शिष्य लब्धि निधान गौतम स्वामी जिन्हें कार्तिक सुदी एकम को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ था सामूहिक रूप से गौतम स्वामी का गौतम रासा का पाठ किया गया। श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर 75 वर्ष पुराना है जिसमें मूलनायक आदिनाथ स्वामी की प्रतिमा विराजमान है। भगवान आदिनाथ की आरती एवं क्षेत्रपाल भैरू की आरती का लाभ सरदारमल प्रदीप कुमार चतर परिवार ने लिया दादा गुरुदेव की आरती का लाभ सज्जन सिंह सुभाष कुमार बाफना परिवार ने लिया। भगवान के मंगल दीपक एवं दादा गुरुदेव के मंगल दीपक का लाभ ज्ञानचंद सुरेंद्र कुमार रवि कुमार बाफना परिवार ने लिया नाकोड़ा भेरू की आरती का लाभ पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों एवं युवाओं ने लिया।

 

वार्षिक ध्वजा
सन 2022 में रामगंजमंडी में ऐतिहासिक चातुर्मास करने वाली साध्वी गुणरंजना श्री जी ने बताया कि जिस मंदिर में ध्वजा लहराती है वहां का संघ निरंतर प्रगति करता है। ध्वज परमात्मा का प्रतीक स्वरूप होता है। मंदिर की ध्वजा फहराने वाले परिवार में अशांति दूर भगती है और सुख शांति का भरपूर वास होता है।
वार्षिक ध्वजा के लाभार्थी
बैसाख सुदी छठ को श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की ध्वजा फहराई जाती है जिसकी बोली हमेशा लड्डू अर्पण दिवस पर लगती है। इस वर्ष की वार्षिक ध्वजा की बोली का लाभ हुल्लासमल, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार पारख, श्रेयांस, प्रखर पारख परिवार ने लिया वार्षिक ध्वजा की बोली के बाद सभी समाजजनों ने आपस में एक दूसरे को दीपावली एवं नववर्ष मंगलमय होने की शुभकामना दी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *