मंगलम विद्या विहार के प्रांगण में आज कोटा क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों का भव्य स्वागत बहुत ही जोश व बैंड बाजे के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनिल सचान (प्रेसिडेंट मंगलम सीमेंट) व अनिल मंडोत (सीनियर जॉइंट प्रेसिडेंट कमर्शियल) रहे। अतिथियों व विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा आई. पी. एल. खिलाड़ी कुणाल सिंग राठौर,
रजत चौधरी (रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी) , तन्मय तिवारी (बी. सी. सी. आई. विजय ट्रॉफी विंनिग टीम कैप्टन) का स्वागत राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बाँधकर व बुके देकर किया गया।

सभी खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना अनुशासन व कठोर परिश्रम के सफलता नहीं मिलती। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों व छात्र -छात्राओं का अभिवादन करते हुए कहा कि अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ हमें अच्छा इंसान भी बनना जरूरी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सपने तभी पूरे होते हैं जब हौसले बुलंद होते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका प्रमिला गोदारा ने किया।अंत में सभी खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों को ऑटोग्राफ दिए, फ़ोटो खिंचवाए; जिन्हें पाकर समस्त छात्र-छात्राएं फूले नहीं समाए।




