इंसानियत और मानवता की जिंदा मिसाल बना रामगंजमंडी युवादल
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के राजकीय अस्पताल में 6 दिन से भर्ती आनंदीबाई को छुट्टी होने के बाद उनको घर पहुंचाने के लिए शनिवार को दोपहर में रामगंज मंडी युवादल के सचिव राजकुमार पारख अस्पताल पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉ गोविंद यादव, अस्पताल में पुलिस चौकी के इंचार्ज बृजमोहन एवं स्टाफ के कई कर्मचारियों ने अस्पताल की चौकी के बाहर बेंच पर पिछले चार माह से लेटे हुए एक आदमी की मदद करने को कहा।
रविवार को सुबह युवादल सचिव राजकुमार पारख अस्पताल पहुंचे और बेंच पर लेटे मरीज और चौकी इंचार्ज बृजमोहन से पूरी जानकारी ली जानकारी में निकल कर आया कि मरीज का नाम जगदीशसिंह पिता शंभूसिंह जाति राजपूत उम्र 57 वर्ष जो जाखडी ग्राम जिला डूंगरपुर का रहने वाला है इस व्यक्ति ने शादी नहीं की और 20 वर्ष पहले जाखडी गांव को छोड़ दिया था। 15 वर्ष मुंबई में चाय बनाने की नौकरी की और पिछले 5 वर्षों से कुदायला इंडस्ट्रियल एरिया में सिंगल धार कटिंग मशीन चलाने काकार्य किया चार माह पूर्व अस्पताल में बीमार होकर आया चिकित्सको ने भर्ती कर इलाज किया ।
गले का कैंसर होने के कारण झालावाड़ भी रेफर किया
रामगंजमंडी के अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने गले में छोटी सी गठान को देखकर जगदीशसिंह को झालावाड़ भी
रेफर किया झालावाड़ में इलाज हुआ थोड़ा आराम होने पर मरीज फिर रामगंजमंडी आ गया एक माह बाद गले की गठान ने उग्र रूप ले लिया। तभी चौकी के सामने लगी बेंच पर इसने अपना आसरा बना लिया। गले की गठान की वजह से दलिया एवं दूध अस्पताल की भोजनशाला वाले देने लगे। चाय अस्पताल के बाहर लगी होटल वाला देने लगा। दवाई गोली अस्पताल से




मिलने लगी। और देखरेख चौकी इंचार्ज बृजमोहन करने लगे।
शनिवार को डॉक्टर गोविंद यादव एवं चौकी इंचार्ज बृजमोहन ने शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था
रामगंजमंडी युवादल के सचिव राजकुमार पारख से मरीज जगदीश सिंह को उनके गांव भिजवाने की व्यवस्था करने को कहा। राजकुमार पारख ने गाँव जाखड़ी में रह रहे इनके भाई दशरथ सिंह एवम भाभी उषा और ताऊ लक्ष्मणसिंह से फोन पर बात की ।
जाखड़ी गांव रामगंजमंडी से लगभग 350 किलोमीटर दूर है वहा तक की एक टैक्सी अर्टिका करके जगदीशसिंह को रवाना किया। समाजसेवी राजकुमार पारख ने रास्ते का खर्च भी दिया।
दीपावली का त्योहार अपनों के संग मना पाएगा
रामगंजमंडी युवादल के विनोद अग्रवाल, बाबू पोरवाल, चैरी सलूजा, टीकम मित्तल, गोकुल गुप्ता, शरद जैन, अंतिम अग्रवाल, संजय मित्तल, शैलेंद्र विनायका, पृथ्वीचंद कुमावत, अमित उपाध्याय, मुकेश गर्ग ने कहा रामगंजमंडी युवादल के इस निर्णय से मरीज जगदीशसिंह को दीपावली का त्यौहार अपने रिश्तेदार एवम अपने गांव में मनाने का मौका मिल गया।
सचमुच वह कहावत आज यथार्थ सत्य को परिलक्षित कर रही है
ना रसूल आयेगे
इस दुनिया में ना राम आएंगे
सिर्फ इंसान ही इंसान के काम आयेगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
