भारत गौरव से लिया आशीर्वाद नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने
————————-
निवाई :
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन नसियां मंदिर जी मे चल रहे दो दिवसीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के 53 वे दीक्षा जयंती महोत्सव के अन्तर्गत निवाई नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने माताजी के समक्ष श्री फल भेंटकर आशीर्वाद लिया। मंच संचालन आल इंडिया जैन प्रतिष्ठाचार्य आशीष पुण्यांश भैया ने किया। इनके साथ पार्षद महेन्द्र जैन, नितिन जैन एवं जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला राकेश संधी मौजूद थे। इस दौरान विशुद्ध मति माताजी एवं गणिनी आर्यिका विज्ञ मति माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। धर्म सभा से पूर्व नगरपालिका चेयरमैन का जैन समाज के लोगों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
