जिन सहस्त्र नाम आराधना में सेकडों इन्द्र इन्द्राणियो ने दी आहुतियां – दीक्षा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

धर्म

जिन सहस्त्र नाम आराधना में सेकडों इन्द्र इन्द्राणियो ने दी आहुतियां –
दीक्षा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

निवाई

भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी एवं गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी के सानिध्य में दीक्षा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर सन्त निवास नसियां जैन मंदिर में शनिवार को जिन सहस्र नाम आरधना का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि दो दिवसीय दीक्षा जयंती महोत्सव को लेकर सुबह जिन सहस्त्र नाम आराधना का अनुष्ठान किया गया जिसमें महा यज्ञनायक हुकमचंद पारसमल संजय जैन के कर कमलों द्वारा आहुतियां दी गई। गुरु माँ के मुखारविन्द मन्त्रोच्चार से इन्द्र इन्द्राणियो ने 1008 जिन सहस्त्र नामो की आराधना की गई जिसमें खचाखच भरे कार्यक्रम स्थल को श्रद्धालुओं ने जयकारों से गुंजायमान कर दिया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि आल इंडिया प्रतिष्ठाचार्य आशीष पुण्यांश भैया भोपाल के निर्देशन मे विशुद्ध मति माताजी के सानिध्य में पहली बार जिन सहस्त्र नाम अनुष्ठान मे सेकडों श्रद्धालुओं ने बेठकर अष्ट द्रव्य से महाअर्चना की इस दौरान माताजी के मंत्रोच्चार द्वारा इन्द्र इन्द्राणियो ने धी, धूप, अगर, तगर, कपूर से आहुतियां दी जिसमें संगीतकार संजय एंड पार्टी भोपाल ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। जौंला ने बताया कि रविवार को भारत गौरव आर्यिका माताजी का दीक्षा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें जैन समाज के स्त्री पुरूष गुरु मां का गुणगान करके विशेष संगीतमय पूजा अर्चना करेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *