रूपेश जैन संगीतकार ने सीपुर राजस्थान में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में भव्य अंतरिक्ष सहस्त्रकूट दिव्य जिनालय भक्तामर जिन मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह में आने की सभी से अपील की।

धर्म

रूपेश  जैन संगीतकार ने सीपुर राजस्थान में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में भव्य अंतरिक्ष सहस्त्रकूट दिव्य जिनालय भक्तामर जिन मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह में आने की सभी से अपील की।
सीपुर
अत्यंत प्राचीन एवं मनोरम अतिशय क्षेत्र सीपुर जहां की प्रतिमा बहुत ही अलौकिक एवं दिव्य है यहां का अतिशय देखते हुए बनता है।

 

 

 

इस भव्य अतिशय क्षेत्र पर आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का मंगल आगमन होने जा रहा है। एवम 19 फरवरी 2024 को आचार्य श्री के सानिध्य में ही भव्य अंतरिक्ष सहस्त्रकूट दिव्य जिनालय भक्तामर जिन मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित होगा जिसको लेकर काफी तैयारी की जा चुकी हैं।  सुप्रसिद्ध गायक कलाकार जिन्होंने अपने भजनों से जैन धर्म की ख्याति को पल्लवित किया है ऐसे संगीतकार भजनकार रूपेश जैन टीकमगढ़ में सभी से अपने शब्दों के द्वारा इस भव्य आयोजन ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की।

 

 

 

अपील करते हुए रूपेश जैन ने कहा कि उन्होंने कहा की सलूंबर के निकट इस पावन क्षेत्र पर लाखों लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। और सफल मनोरथ लेकर जाते हैं। श्री रूपेश जैन ने कहा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से देख रहे नितिन जैन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि अब इस तीर्थ के आयामों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस आयोजन में वर्तमान के वर्धमान आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज अपना सानिध्य प्रदान करने हेतु पधार रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि मैं संपूर्ण भारतवर्ष की एवं सभी भक्तों से निवेदन करता हूं कि इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे सभी को सादर जय जिनेद्र
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *