आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में विश्व स्तरीय कल्पतरु पार्श्वनाथ मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ
झालरापाटन।
दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में शनिवार को तपोभूमि प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में विश्व स्तरीय कल्पतरु पार्श्वनाथ मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रतिष्ठाचार्य राजकुमार जैन बैंक वाला ने भूमि पूजन कार्यक्रम के पुण्यार्जक सुशीला राजेंद्र कुमार बागड़िया, मंजू कमल अजमेरा, रेनू सुनील नोपड़ा, वर्षा मनीष चांदवाड, ज्योति यशोवर्धन बाकलीवाल एवम समाज के बड़ी संख्या में मौजूद पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति में शांति धारा कर वास्तु विधान, विनायक यंत्र,खात क्रिया, वायु कुमार, अग्नि कुमार, मेघ कुमार, भू देवता की पूजन कर भूमि शुद्धि करके भूमि पूजन कराया।

प्रवक्ता यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि आचार्य के निर्देशन एवं सानिध्य में नगर में स्थित प्राचीन कल्पतरु पार्श्वनाथ नसिया के कायाकल्प का कार्य शुरू होने जा रहा है। जिसमें प्रांगण में

करीब 11 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण कार्य होगा। समाज के मनीष चादवाड ने बताया कि इसके पश्चात आचार्य यहां से झालावाड़ के अल्प प्रवास के लिए विहार कर गए।
नलिन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
