इंसानियत और मानवता की मिसाल बना युवा दल – चारभुजा (रावतभाटा) के जरूरतमंद परिवार की मदद करने पहुंचे समाजसेवी राजकुमार पारख
रामगंजमंडी।
क्षेत्र के समीपवर्ती रावतभाटा के करीब चारभुजा गांव के रहने वाले अरुण कुमार धोबी 30 वर्ष 16 अगस्त को अपनी पत्नी माया, खुद की डेढ़ वर्ष की बच्ची और अपने बड़े भाई महेश के 17 महीने के बच्चे को लेकर मोटरसाइकिल से माताजी के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। दीपपुरा घाटे पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी- टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही अरुण और उसकी मासूम बेटी और मासूम भतीजे ने दम तोड़ दिया वही पत्नी माया घायल हो गई।
इस परिवार में अरुण के पिता बसंतीलाल की मौत इस दुर्घटना से मात्र एक माह पूर्व 17 जुलाई को बीमारी के चलते हो गया। वहीं, अरुण के एक भाई मनोज का 2 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। अरुण गार्डन में साफ सफाई का कार्य करता था। उसकी एक बेटी वैदिका है। जो 16 अगस्त को उनके साथ नहीं जाकर घर पर ही थी। अरुण की मां कृष्णाबाई और बड़े भाई महेश इस भयंकर हादसे से उभर नहीं पा रहे है।
– युवा दल ने सौंपी 11 हजार की राशि
इस हादसे की सूचना मिलने पर रामगंजमंडी की प्रमुख सामाजिक संस्था युवा दल के सचिव राजकुमार पारख मंगलवार को अपनी कार से मृतक अरुण के घर चारभुजा गांव पहुंचे। वहां उनकी मां कृष्णाबाई को युवा दल की तरफ से 11 हजार रुपए की मदद राशि सौंपी। जब राजकुमार पारख और उनके साथ गए नारायण मालवीय मृतक के घर पहुंचे तो दर्जन भर लोग वहां एकत्रित हो गए। उनमे से डायमंड ग्रुप के हीरा गूजर, महेन्द्रसिंह रावत, मुकेश और कन्हैयालाल ने कहा कि जरूरतमंदों को मदद के लिये धक्के खाते हुए तो हमने कई बार देखा है, लेकिन किसी जरूरतमंद परिवार की रामगंजमंडी से आकर कोई मदद करे यह पहली बार देखा है। परिजनों ने और वहां उपस्थित लोगो ने राजकुमार पारख का आभार जताया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जाने वाली मुआवजे के केस में मदद और मार्गदर्शन चाहने की बात भी कही।

– कुम्भकोट के वृद्ध दंपति की युवा दल ने की मदद
रामगंजमंडी के समीप स्थित गांव कुम्भकोट में एएसआई कम्पनी की खान के ऊपर टापरी बनाकर रहने वाले नारायणलाल और उनकी नेत्रहीन पत्नी पुरी बाई जिनके कोई संतान नहीं है। मंगलवार को युवा दल ने पूरे महीने की राशन सामग्री दिलवा कर मदद की। युवा दल के सदस्य रामगुप्ता ने राशन सामग्री सौंपी। इस वृद्ध दंपती को पिछले ढाई वर्ष से युवा दल मदद कर रहा है। इसके पूर्व भी युवा दल रावतभाटा के कई जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद कर चुका है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




