रामगंजमंडी की बेटी जंवाई को मुंबई में शैलसागर जी महाराज को नवीन पिच्छी भेट करने का सौभाग्य मिला

धर्म

रामगंजमंडी की बेटी जंवाई को मुंबई में शैलसागर जी महाराज को नवीन पिच्छी भेट करने का सौभाग्य मिला
मुंबई
मुंबई के मलाड में स्थित रामलीला मैदान में आज पूज्य मुनि श्री अक्षय सागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ।

 

 

इस आयोजन में सबसे खास बात यह देखने को मिली सभी मुनिराजो की पिच्छिका युवा पीढ़ी को मिली ।


हम सभी जानते हैं कि मुंबई मेट्रो सिटी के नाम से जानी जाती है और आज की युवा पीढ़ी चकाचोंध में लगी है जिसमें मुंबई विशेष है । वहीं पूज्य मुनि श्री शैलसागर महाराज को नवीन पिच्छिका भेट करने का सौभाग्य रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ट भामाशाह श्रीमान सुरेश कुमार रेखा बाबरिया की पुत्री – दामाद प्राची अंकित गोधा को प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

निश्चित रूप से संस्कारों का प्रभाव देखने को मिला विगत दिनों से उनके यहां चौका भी लग रहा था और अक्षय सागर जी, शैलसागर जी महाराज, और ,अचल सागर जी महाराज के आहार भी हुए। जब इन्हें यह सौभाग्य मिला तो यह दोनो शुद्ध हथकरघा के वस्त्र में वहां मौजूद थे ।

 

श्रीमान अंकित गोधा हथकरघा से निर्मित धोती दुपट्टे में रहे हैं श्रीमती प्राची गोधा हथकरघा की अहिंसक साड़ी में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की अहिंसक वस्त्रों के साथ साथ हथकरघा उद्योग के प्रचार की भावना को भी सार्थक किया ।

 

युवा पीढ़ी में जहां आज भौतिकता की हवा में बह चुकी है। और धर्म से विमुख होती जा रही है ऐसे में यह दोनों एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। वह भी महानगर मुंबई में रहते हुए। आज के युवा पीढ़ी के लिए एक नया आयाम और आदर्श स्थापित करते हैं। यह सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *