**नवनिर्मित प्रस्तावित श्री पदमप्रभु जिनालय का हुआ भव्य भूमि शिलान्यास समारोह-भक्तों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर की शिलाएं स्थापित**

धर्म

**नवनिर्मित प्रस्तावित श्री पदमप्रभु जिनालय का हुआ भव्य भूमि शिलान्यास समारोह-भक्तों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर की शिलाएं स्थापित**

*#आगरा**

 

आगरा के मारुति स्टेट स्थित अवधपुरी कॉलोनी में प्रस्तावित श्री पदमप्रभु जिनालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन 13 अक्टूबर को विजय दशमी के पावन अवसर पर अवधपुरी कॉलोनी के गोपाल गार्डन मैरिज होम पर सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम ध्यान गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य संपन्न हुआ। उन्होंने धर्मसभा में मंदिर और दान की महत्ता समझाई।

 

 

अवधपुरी कॉलोनी में प्रस्तावित भूमि पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि नवीन मंदिर निर्माण से जीवन में सुख-शांति आती है। मंदिर-में पूजा करने से धर्म और पुण्य प्राप्ति होती है। वहीं दान से अगले भव का निर्माण होता है। कार्यक्रम का ध्वजारोहण श्रीमान हीरालाल बैनाड़ा एवं श्रीमती बीना बैनाड़ा ने किया| कार्यक्रम के पंडाल का उद्घाटन अनिल अग्रवाल एवं अतुल अग्रवाल परिवार द्वारा किया| श्री पदमप्रभु जिनालय के महामहिम ट्रस्टीयों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन किया| बाहर से पधारे भक्तों ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए।इस दौरान श्री पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट अवधपुरी परिवार एवं वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी ने उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| अवधपुरी बालिका मंडल ने भक्ति गीत पर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।पंडित श्री आशुतोष जैन शास्त्री एवं विधानाचार्य श्री संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित श्री पदमप्रभु जिनालय के भूमि शिलान्यास के मुख्य शिला रखने का सौभाग्य वीरेंद्र जैन परिवार को मिला और साथ ही सौभाग्यशाली भक्तों ने मुख्य शिलाएं रखकर भूमि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई। इस शिलान्यास समारोह में लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई| *

 

 

*मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत

 

सागर जी महाराज ससंघ का 14 अक्टूबर को अवधपुरी से मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर के लिए होगा ।** इस अवसर पर रोहित जैन अहिंसा,पारस जैन,जगदीश प्रसाद जैन,अभिनंदन जैन,इंद्रप्रकाश जैन,विशाल जैन,वीरेंद्र जैन,अजय जैन मास्टर,ओमप्रकाश जैन,राकेश जैन,अजय जैन,विवेक जैन,रवींद्र जैन,पंडित विवेक जैन,जयकुमार जैन,रवि जैन,प्रवीन जैन,नरेंद्र जैन, पीयूष जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राजू गोधा,अंकेश जैन रश्मि जैन, करुणा जैन कविता जैन पुष्पा जैन, हेमलता जैन,मंजरी जैन,रागिनी जैन,रिंकी जैन,बीना जैन,समस्त कलाकुंज,अवधपुरी कॉलोनी के अलावा की विभिन्न शैलियों की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए|

 

शुभम-जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *