हर्षोल्लास पूर्वक मनाया 17 वां दीक्षा दिवस एटा

धर्म

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया 17 वां दीक्षा दिवस
एटा
श्री णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन के पश्चात एटा के ग्रीन गार्डन में त्रिदिवसीय 12, 13 और 14 अक्टूबर के प्रथम दिन भारत गौरव सिद्धांत रत्न आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी के पावन सानिध्य में 12 अक्टूबर को विद्या वाचस्पति प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी, आर्यिका श्री विजितमति एवं आर्यिका श्री विकर्षमति माताजी का 17 वां महाव्रत संस्करण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, प्रातः बड़े मंदिर जी में अभिषेक, शांति धारा, पूजन के पश्चात दोपहर 12:00 बजे बड़े मंदिर जी से गुरु मां संघ के साथ एक शोभायात्रा नन्नूमल चौराहा ठंडी सड़क से ग्रीन गार्डन पहुंची जहां ध्वजारोहण, मंच उद्घाटन, मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, गुरु मां की पूजन,वस्त्र एवं शास्त्र भेंट विनयांजलि सर्मपित की गई।

 

तत्पश्चात गुरु मां ने प्रवचन में कहा कि स्वर्ण के समान गुरु गढ़ते हैं तराशते हैं खोटापन निकालकर उन्हें खरा सोना बनाते हैं यह उनके पुरुषार्थ और संयम का प्रतिफल है कि आज्ञानुवर्ती यह शिष्याएं सभी नियमों का अक्षरशः पालन करतीं हैं वह‌ दिन दूर नहीं जब यह अपने सुदृढ़ संयम पर अडिग रहकर उत्कृष्ट पद प्राप्त करेंगी माताजी ने अपनी सुयोग्य शिष्याओं को खूब रत्नत्रय की वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया,

 

 

 

वहीं तीनों माताजी ने अपनी गुरु मां के प्रति त्रयबार वन्दामि निवेदित कर कृतज्ञता व्यक्त की !बाहर से पधारे लखनऊ और कोटा तथा अन्य जगहों से पधारे माता जी के भक्तों ने अपनी विनयांजलि गुरु मां को समर्पित की वर्षायोग समिति द्वारा सभी का सम्मान किया गया! पूर्व रात्रि को नीरज कूकी एवं रिंकी जैन के निर्देशन में बड़े मंदिर जी में आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी के जीवन वृतांत पर आधारित “णमोकार णमोकार हो गया चमत्कार” नाटिका का सुंदर मंचन श्री दिगंबर जैन चुनमुन झांकी मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया, णमोकार महामंत्र के प्रभाव से माता जी का जटिल, गंभीर रोग 15 दिवसीय अखंड पाठ, अनुष्ठान से स्वत: ही दूर हो गया की जीवंत प्रस्तुति मंडल के सदस्यों द्वारा दी गई जिसकी सभी ने बहुत बहुत प्रशंसा की एवं गुरु मां ने चुनमुन झांकी मंडल के सदस्यों एवं सभी को अपना आरोग्यता एवं धर्म वृद्धि का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया !

विवरण
ज्ञातव्य है सन 2009 में राजस्थान प्रांत के कोटा नगरी में आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी द्वारा 9 दीक्षाएं प्रदान की गई थी जिसमें एटा गौरव आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी गृहस्थावस्था में बाल ब्रह्मचारिणी कु० आभा दीदी सरावज्ञान पुरानी बस्ती निवासी बाबू स्वर्गीय श्री जिनेंद्र प्रकाश जी जैन की पुत्री हैं एवं उनकी मां श्रीमती रेशम देवी जैन ने आर्यिका विशुद्ध मति माताजी से दीक्षित आर्यिका विवर्धमती माताजी बनकर अपना जीवन धन्य किया,दीक्षा के 16 वर्ष बाद अपने जन्म नगर एटा में प्रथम बार गुरु मां संघ सहित वर्षायोग हेतु पधारीं हैं उनके प्रथम आगमन पर एवं वर्षा योग के चलते जैन समाज में अनेकों कार्यक्रमों की धूम है श्रावक खूब धर्म लाभ लेकर अपने पुण्य का कोष भर रहे हैं! समस्त कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के अंतर्गत अध्यात्म विशुद्ध वर्षा योग समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहे हैं, तीन दिवसीय कार्यक्रम की सुरक्षा की व्यवस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा की गई! ब्रह्मचारिणी अदिति प्रियंका दीदी ने अपनी विनयांजलि गुरु मां को समर्पित की,इस अवसर पर श्रीमान योगेश जैन पंचायत अध्यक्ष, विपिन जैन,चित्र अनावरण सुबोध मनोज जैन लखनऊ, महेंद्र जैन, चंद्र प्रकाश, प्रताप नगर,प्रमोद जैन, प्रदीप जैन‌ जलेसर,दीपक जैन, रविंद्र जैन, ध्वजारोहण श्री कैलाश चंद्र जैन कोटा, पाद प्रक्षालन कुलदीप जैन कुमकुम जैन,विकास जैन, शैलजा जैन विवेक जैन,,राकेश जैन राहुल जैन ने किया ,, मुकेश जैन, रेनू जैन,लिटिल जैन,संजय जौनी एवं राहुल जैन, गुड्डू मंत्री,रजनीश जैन, दिनेश जैन,मनीष जैन, पंकज जैन, सुनील बांदा,संजय जैन, संजीव जैन, सतीश जैन,गौरव जैन,बंटी पापुलर,सुकुमाल जैन, मोहित रानू,रिंकू जैन, ओमप्रकाश जैन, दिनेश जैन, श्रीमती राजमती जैन, बबिता जैन प्रेरणा, संध्या जैन, रंजना जैन,बीना जैन, विनेश जैन, रिंकी जैन, रितिका जैन, ज्योति जैन, बबली जैन,दीपा जैन, प्रीति जैन, स्मिता जैन, ममता जैन,शालू जैन, श्वेता जैन,रजनी जैन, चिंकी जैन,रितु जैन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रावकों ने गुरु मां को विनयांजलि सर्मपित की, सभी स्थानीय संस्थाओं ने उपस्थित रहकर शास्त्र भेंट एवं पूजन के अर्घ्य समर्पित किए! भोपाल की संगीत पार्टी सुशील जैन म्यूजिक ग्रुप की सुंदर स्वरलहरियों संग भजनों पर खूब भक्ति की!

 

 

दिनांक 13 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से एक रथ यात्रा बड़े मंदिर जी से निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस बड़े मंदिर जी पहुंचेगी , रात्रि में एक सुंदर प्रतियोगिता “लूटो लूटो” का आयोजन ग्रीन गार्डन में बाल ब्रह्मचारिणी अदिति प्रियंका दीदी के संयोजन में किया जाएगा! जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने सभी से त्रिदिवसीय कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है!
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *