विहार के पल

धर्म

*🏳️‍🌈🎊 शुभ मंगलविहार 🎊🏳️‍🌈*


परम् पूज्या भारत गौरव, सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिकाश्री 105 विशुद्धमति माताजी की सुशिष्या *पूज्या समता श्रमणी गणिनी आर्यिकाश्री 105 विशिष्टमति माताजी ससंघ* के पावन चरण कोटा नगर से रामगंजमंडी की और बढ़ रहे है…
*पूज्य माताजी ससंघ आज 03 मार्च 2022, गुरुवार प्रातः 06:30 बजे तलवंडी से मंगलविहार करके जगपुरा स्थित श्रीमान विमलजी जैन ‘वर्धमान’ के फॉर्महाउस पर पहुंचे जहाँ पूज्य माताजी ससंघ की निरन्तराय आहारचर्या सानन्द सम्पन्न हुई, वर्धमान परिवार के साथ ही कोटा जैन समाज के अनेक श्रावकों ने विहार और आहारचर्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया..*
*आज दोपहर 03:30 बजे जगपुरा से पूज्य माताजी ससंघ का मंगलविहार श्रीमान नरेश जी वेद के “भगत पब्लिक स्कूल, बोरकीकुई केबलनगर के लिए होगा, रात्रि विश्राम भी यहीं पर होगा..*
*कल प्रातःकाल 06:00 बजे पूज्य माताजी ससंघ का मंगलविहार मंडाना के लिए होगा एवं आहारचर्या भी मंडाना में ही सम्पन्न होगी…*
🏳️‍🌈🎊🏳️‍🌈🎊🏳️‍🌈🎊🏳️‍🌈🎊🏳️‍🌈
सभी साधर्मी बंधुओ से निवेदन है कि मंगलविहार में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मप्रभावना में सहभागी बनें..
*🙏 निवेदक 🙏*
*श्री सकल दि.जैन समाज समिति, कोटा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *