श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर का पाँचवा स्थापना दिवस मनाया गया|

धर्म

श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर का पाँचवा स्थापना दिवस मनाया गया|

आगरा:

आज गुरुवार को श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा का पांचवा स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी भगवानों के अभिषेक और शांतिधारा की गई| विशेष रूप से मूलनायक और विधिनायक नेमिनाथ भगवान पर 1008 कलशों से 1008 मंत्रों से अभिषेक किया गया और 64 इंद्राणियों द्वारा 64 चवर से धूम धाम से भक्ति की गई।उसके बाद संगीतमय सामूहिक पूजन भक्तिभाव से की गई। यह क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष शास्त्री के निर्देर्शन में सम्पन्न किया गया| सांध्यकालीन कार्यक्रम में 108 दीपको से महा आरती और सुर सर्वेश समूह आगरा द्वारा प्रणम्य काव्य संध्या का संगीतमय आयोजन किया गया। सभी भक्तों में बहुत उत्साह था यह स्थापना दिवस पांचवा स्थापना दिवस था और हर वर्ष इसी प्रकार ये स्थापना दिवस मनाया जाता है| इस कार्यक्रम को संगीतमय भव्य बनाया सोनू जैन एंड पार्टी आगरा राजकुमार जैन,शशि जैन पाटनी,ख्याति जैन जी ने। इस महोत्सव में मुख्य रूप से मुख्य संयोजक सुनील कुमार जैन,पवन जैन,अशोक जैन,सुमेर जैन, सुनील जैन,अंकुश जैन,अंशुल जैन,चिराग जैन,जयप्रकाश जैन, अंशू जैन,विशाल जैन,सुरेश जैन, अनिल जैन,वीना जैन,राखी जैन, आशा जैन,सलोनी जैन,सुलेखा जैन,रजनी जैन, सरोज जैन, नीलम जैन,स्वरूपा जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन और समकित जैन मौजूद रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *