भगवान ऋषभदेव से लेकर भगवान महावीर तक सभी जैन तीर्थंकरों ने सदैव अहिंसाऔर क्षमा का संदेश दिया है। भजनलाल शर्मा
जयपुर
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आवास पर आचार्य 108 श्री शंशाक सागर महाराज ससंघ सहित अनेक संतो के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से राजस्थान जैन सभा की अगुवाई में 6 अक्टूबर 2024 को क्षमावाणी महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक मनाया गया,कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार नरेंद्र जैन के द्वारा मंगलाचरण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलन करने के बाद मुख्यमंत्री महोदय ने आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन करने के बाद सभी संतो से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला।राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने स्वागत उदबोधन दिया। ,आचार्य श्री 108 शशांक सागर महाराज, मुनि पावन सागर महाराज, मुनि अर्चित सागर महाराज व श्वेतांबर जैन समाज के आचार्य, मुनिराजो ने क्षमा पर प्रवचन दिये।


मंच संचालन मनीष बैद एवं ज्योति कोठारी ने किया।आभार
सुनील कोठारी ने दिया।कार्यक्रम में अजय धांधिया, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा,मनोज पाटनी, चेतन जैन निमोडिया, संदीप सोगानी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।जैन समाज के लगभग 600 लोग शामिल हुए उक्त कार्यक्रम में राजस्थान
सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जयपुर की लोकप्रिय सांसद मंजू शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चन्द बैरखा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री मंडल के सुरेश दक, कन्हैया लाल चौधरी, गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम , कालीचरण सर्राफ, महावीर जी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी विवेक काला,सीपी पहाड़िया,भारत भूषण अजमेरा,निखार डिजाइनर के नरेंद्र -शारदा पाटनी, समाज सेवी मनोज सोगानी, भागचंद जैन मित्रपुरा , धीरज पाटनी, निर्मल पांड्या झोटवाड़ा, विनेश सोगानी, हीराचंद वैद,धर्मीचंद पाटनी, दीनदयाल पाटनी सेठी कालोनी जयपुर जैन गजट के पार्श्वमणी कोटा,फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, भाजपा नेता विरेन्द्र दोषी,तथा राजाबाबू गोधा सहित कई मंत्रीगण, विधायक गण, जयपुर हैरिटेज महापौर कुसुम यादव, अशोक परनामी, राम चरण बोहरा सहित आदि राजनेताओं , प्रबुद्ध जनों, सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि भगवान ऋषभदेव से लेकर भगवान महावीर तक सभी जैन तीर्थंकरों ने सदैव अहिंसाऔर क्षमा का संदेश दिया है।भारत के सभी धर्म में अहिंसा एवं क्षमा को विशेष महत्व दिया गया तथा जैन धर्म ने इसे नई पहचान पट प्रदान की । उन्होंने कहा कि जैन धर्म में अहिंसा औरक्षमा सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवों तक विस्तृत है तथा यह सिद्धांत विश्वशांति की ओर ले जाने वाली महत्वपूर् कड़ी है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के पूज्य जनों काएक साथ आना राजस्थान की जनता के लिए एक सुन्दर सन्देश है। जैन तीर्थंकरों ने दुनियाको सत्य, अहिंसा और आप अपरिग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से मार्ग दिखाया, जिससे हमारी संस्कृतिऔर विचार वर्तमान समय में भी पूरी दुनिया मेंप्रासंगिक हैं। साधु-मुनियों की वाणी ईश्वरीय रूप होती है, जिनके आशीर्वाद से भारत दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए है तथा 21वीं सदी मेंविकसित भारत के रूप में दुनिया की महाशक्ति बनेगा। सरकार ने नौ महीने में प्रदेश में विकास को गति दी है। प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केविकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिएविकसित राजस्थान की ओर मजबूती से बढ़ रहे है।जैन धर्म के आस्था स्थलों के कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।श्वेतांबर और दिगंबर एकसाथ मनाते हैं क्षमावाणी पर्व शशांक सागर महाराजइस अवसर पर आचार्य श्री 10 शशांक सागर ने कहा कि राजस्थान में पहली बार इस तरह का आयोजन कियाजा रहा है। यह सुन्दर क्षण है कि यहां दिगंबरऔर श्वेतांबर मुनि एक साथ क्षमावाणीसमारोह मना रहे हैं, यही भगवान महावीर काएकता का संदेश है।आचार्य विश्वरत्न सागर

ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर सामूहिकक्षमावाणी की यह पहल सराहनीय है। मुनिश्रीअर्चित सागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शाकाहारी जीवन पद्धति का उल्लेख

करते हुए सराहना की।राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान एवम प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की
रिपोर्ट9929747312
