गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी संघ सानिध्य में विशु दीदी सहित 13 दीक्षार्थी दीदियों की मेहंदी एवं हल्दी की रस्म की गई।सर्व सिद्धि प्रदाता है णमोकार मंत्र विज्ञमति माताजी
एटा
अखंड णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के आज बारहवें दिन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिरजी में “अरिहंत महिला जैन मिलन” द्वारा सुंदर सुसज्जित थालों से गुरु माँ को अर्घ समर्पित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई एवं कु० टिया जैन व संस्था की महिलाओं द्वारा भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुतियों पश्चात श्रीमती चिंकी जैन के नेतृत्व में णमोकार महामंत्र अखंड पाठ किया गया
!भारत गौरव गणिनी आर्यिका105 श्री विशुद्धमति माताजी के पावन सानिध्य में शांति धारा संपन्न हुई, एवं प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका108 श्री विज्ञमती माताजी ने श्रावकों को बताया कि णमोकार मंत्र का ऐसा प्रभाव है जिस प्रकार रसायन के संपर्क से लौह भस्म आरोग्यप्रद हो जाता है उसी प्रकार इस महामंत्र की ध्वनियों के स्मरण मनन से सभी प्रकार की अद्भुत सिद्धियां प्राप्त हो जाती हैं, श्रीं, ह्रीं, कीर्ति ,बुद्धि, लक्ष्मी ,आदि की प्राप्ति इस मंत्र जप से होती है जिसने साधना की प्रथम सीढ़ी पर पैर रखा है मंत्र जाप करते समय उसके मन में दूसरे विकल्प आएंगे पर उनकी परवाह नहीं करनी चाहिए, जिस प्रकार आरंभ में अग्नि जलाने पर नियमत: धुआं निकलता है पर जब अग्नि देर तक जलती रहती है तो धुएं का निकलना स्वत:ही बंद हो जाता है इसी प्रकार प्रारंभिक साधक के समक्ष नाना प्रकार के संकल्प विकल्प आते हैं पर साधना पथ में कुछ आगे बढ़ जाने पर विकल्प रुक जाते हैं! शाम को जिनेन्द्र प्रभु, व गुरु मां की आरती भक्ति के पश्चात युवा जैन मिलन परिवार द्वारा णमोकार महामंत्र अखंड ध्वनि की कमान अध्यक्ष सौरभ गुड्डा ने संभाली एवं उनके पदाधिकारियों ने संभाली!इस अवसर पर श्रीमान कुलदीप जैन गुड्डू मंत्री, विज्जी,अनिल जैन,गजेंद्र जैन,,राजीव जैन, बंटी पॉपुलर, सुधीर धारी ,नितिन जैन, राहुल जैन, नैतिक जैन, प्रतीक जैन,राजकुमार, राकेश जैन,दीपक राजू, पवन जैन, रोहित जैन, मनोज एडवोकेट,
श्रीमती शशि जैन, चिंकी जैन, बबिता जैन, रितु जैन, राखी जैन, आशना जैन, ललिता जैन, श्वेता जैन, निशी जैन,विनीता जैन, शोभा जैन, शालिनी जैन,साधना जैन उपस्थित थीं!
आज के दिवस की बेला में आचार्य श्री 108विमर्श सागर जी महाराज की प्रियाग्र शिष्या विमर्शानुरागिनी एटा गौरव
बालब्रह्मचारिणी विशु दीदी सहित तेरह दीक्षार्थी बहनों ने वर्षायोग कर रही भारत गौरव सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी से मंगल आशीर्वाद लिया, ब्रह्मचारिणी दीदियों के वैराग्य की और अग्रसर हो रही हैं इसी क्रम में दीदियों की हल्दी ,मेहंदी की रस्म शहर के ओम गेस्ट हाउस में संपन्न हुई एवं शाम 7:00 बजे जैन भजन सम्राट रूपेश जैन म्यूजिक ग्रुप के सुमधुर भजनों पर सभी ने जमकर भक्ति की एवं दीक्षार्थियों के वैराग्य की अनुशंसा करते हुएअनुमोदना की!
जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने बताया 8
अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में दीक्षार्थियों की गोद भराई होगी, एवं पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी से एक भव्य ऐतिहासिक बिनौली
यात्राशहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी उन्होंने सभी से प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्यार्जन करने का आह्वान किया है!
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
