आचार्य श्री कुमुद नदी,मुनि श्री विनम्र सागर जी , मुनिश्री मौन सागर जी महाराज का इंदौर में भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री कुमुद नदी,मुनि श्री विनम्र सागर जी , मुनिश्री मौन सागर जी महाराज का इंदौर में भव्य मंगल प्रवेश
इंदौर
जैसे-जैसे चातुर्मास स्थापना की तिथि नजदीक आती जा रही है इंदौर की पुण्य धरा पर दिगंबर जैन संतों के चातुर्मास की स्थिति कोहरा स्पष्ट होता जा रहा है अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर नगर में अनेक आचार्य मुनि संघ, आर्यिका संघ के चातुर्मास की जानकारी प्राप्त हुई है।

 

 

 

प्रदीप बड़जात्या पुलक चेतना मंच अनुसार 14 जुलाई को आचार्य श्री कुमुदनन्दी महाराज का इन्दोर प्रवेश हुआ आपका संघ सहित चातुर्मास सैटेलाइट जंक्शन गहलोत हाल इंदौर में होगा।
आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज भी अंजलि नगर में विराजित है उनके चातुर्मास स्थल की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है पर इंदौर में ही चातुर्मास होगा।

 

 

आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज का चातुर्मास नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा एरोड्रम रोड पर होगा कलश स्थापना 21 जुलाई को की जावेगी।

 

 

 

समाधिस्थ मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री मौन सागर जी महाराज का संघ सहित आज नेमी नगर जैन कॉलोनी में पदार्पण हुआ आपके द्वारा जैन कॉलोनी में 20 जुलाई को कलश स्थापना की जावेगी।
आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का 17 जुलाई को इंदौर में भव्य मंगल प्रवेश होगा आपके द्वारा मोहता भवन बॉस्केटबॉल परिसर के पास इंदौर में 21 जुलाई को कलश स्थापना की जावेगी ।

 

आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि जी महाराज का वर्षायोग ऋषि तीर्थ मांगलिया मुंबई आगरा रोड पर स्थापित होगा ।
आचार्य श्री सुंदर सागर जी की शिष्या आर्यिका श्रीसुनयमति माताजी का वर्षायोग श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर 20 पंथी मल्हारगंज इंदौर में 28 जुलाई को मंगल कलश स्थापना की जावेगी।

मालवा की माटी इंदोर की धरा पर 108 मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेशदिनांक 14.07.2024 रविवार समय सुबह 7.15 बजे से स्थान उदय नगर मंदिर जी से ,गोयल नगर , कनाड़िया रोड , पलासिया , होते हुए समोवशरण मंदिर में समापन हुआ। , इंदोर शहर में आगामी 04 माह तक धर्म की गंगा बहाने हेतु परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं 108 आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य
परम पूज्य 108 मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज , परम पूज्य 108 मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी महाराज परम पूज्य 108मुनिश्री निसर्ग सागर जी महाराज परम पुण्य 105क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी का 2024 के चातुर्मास कलश स्थापना इंदोर के छत्रपति नगर में दयाल बाग में होगी ।श्री सतीश जैन बैंक अनुसार मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश उदय नगर जैन मंदिर से हुआ मुनिश्री की भव्य एवं ऐतिहासिक अगवानी उदय नगर जैन मंदिर से की गई । भव्य जुलूस के साथ समोवशरण मंदिर पहुंच कर मुनिश्री के प्रवचन का लाभ मिला।दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट इंदोर छत्रपति नगर आदिनाथ ट्रस्ट सकल दिगम्बर जैन समाज इन्दोर के संयोजन में शोभा यात्रा निकाली गई।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी एवं सतीश जैन के सहयोग से प्राप्त छायाचित्र के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *