आचार्य सुनील सागर संघ के साथ दिगंबर मुनिराजो का कामां में हुआ प्रवेशआगामी 28 फरवरी से आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरो पर
कामां
जैन समाज की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा आगामी 28 फरवरी से आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही हैं इसी क्रम में आज सुनील सागर महाराज ससंघ के सात दिगंबर मुनिराजों का कामां में मंगल प्रवेश हुआ।
पंचकल्याणक समिति के मंत्री अनिल जैन लहसरिया ने बताया की सात दिवसीय भव्य आयोजन में अनेक अधिकारियों,मंत्री व







राजनेताओं एवं जैन श्रावकों के आने की संभावना है जिसे देखते हुए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही हैं आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ में छतीस जैन साधु साध्वियों के कामां में आगमन होगा इस संघ के सात दिगंबर जैन मुनि महाराजो का मंगल प्रवेश बैंड बाजों व जयकारों के साथ कराया गया।
*जिला कलेक्टर को दिया निमन्त्रण* पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारी अनिल जैन लहसरिया, आकाश जैन,अरुण जैन बंटी, देवेंद्र जैन बोलखेड़िया ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज का अभिनंदन कर पंचकल्याणक में आने की निमंत्रण पत्रिका दी गई।
