अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में मनाया आर्यिका विश्रेयश्री माताजी का 8वां दीक्षा दिवस समारोह-भक्तों ने किया आर्यिकाश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन
आगरा
1 अक्टूबर को आगरा के मोतीलाल नेहरु रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री निसर्गमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज का 62वां अवतरण दिवस एवं आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी का 8वां दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया।
भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का अभिषेक किया,प्रभु के अभिषेक के बाद विधानाचार्यश्री राकेश जैन शास्त्री के कुशल निदेशन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर
शांतिनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से भक्तों द्वारा आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज का 62वां अवतरण दिवस एवं आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी का 8वां दीक्षा दिवस समारोह बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं के बहुत सुन्दर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया| इस दौरान
सौभाग्यशाली गुरुभक्तों ने आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी एवं मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री निसर्गमति माता जी के चरणों का पाद प्रक्षालन किया,साथ ही शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर संगीतमय आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज एवं आर्यिका विश्रेयश्री माताजी का गुरुपूजन किया|इसके साथ ही मन्दिर परिसर में 64 चंबर की विधि विधान के साथ स्थापना की गई|सांय 7:00 बजे भक्तों द्वारा 1008 दीपकों से श्रीजी की महाआरती की गई|सांय 7:30 बजे से बालिक अन्नू से आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी तक की जीवन यात्रा नाटिका का मंचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ठेकेदार एवं सत्येन्द्र जैन साहू द्वारा किया गया।इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार,राकेश जैन परर्देवाले,रामेश जैन,मनोज जैन,विमल मारसंस महीपाल जैन, सुशील जैन,नरेश जैन लुहाडिया, राजेंद्र जैन एडवोकेट,मनोज गोधा, शुभम जैन,उषा मारसंस समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|
सुनील जैन ठेकेदार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
