सुखी सेवनिया में 6 मई को होगा पंचकल्याणक बन रहे कैलाश पर्वत पर प्रभु आदिनाथ एवं 200 दिन प्रतिमाएं होगी प्रतिष्ठा

धर्म

सुखी सेवनिया में 6 मई को होगा पंचकल्याणक बन रहे कैलाश पर्वत पर प्रभु आदिनाथ एवं 200 दिन प्रतिमाएं होगी प्रतिष्ठा
सुखी सेवनिया
सुखी सेवनिया स्टेशन के समीप 5 एकड़ में बन रहे जिनालय का काम पूर्णता की ओर है जहां 6 मई से आठ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अद्भुत उत्साह के साथ होने जा रहा है।

 

मिली जानकारी अनुसार 200 प्रतिमाओ की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की जाएगी। जिनालय की खास बात यह है कि 41 फीट ऊंचा कैलाश पर्वत निर्मित किया जा रहा है। जिसमें 21 21 फुट ऊंची भगवान आदिनाथ, उनके पुत्र भरत चक्रवर्ती, और बाहुबली भगवान की उत्तंग प्रतिमाएं विराजमान की जा चुकी हैं।

इस तीर्थ की एक बात और है की यहां एक गुफा भी रहेगी जो संतों के निवास स्थल के रूप में रहेगी। साथ ही इसमें भूत भविष्य वर्तमान की त्रिकाल चौबीसी भी रहेगी। इस हेतु 72 जिन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। व मानस्तभ का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस आकर्षक पर्वत पर एक शीतल झरना बहता दिखाई देगा।

इस जिनालय के दर्शन रेल में बैठे यात्री भी कर सकेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *