यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी हेतु
नरेन्द्र राजा को जिला संयोजक बनाया
यूक्रेन में फंसे भारत के विद्यार्थियों व नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने हेतु भाजपा पूर्ण कोशिश कर रही है । इस हेतु प्रदेश भाजपा ने राजस्थान में सहयोग हेतु एक टोल फ्री *हेल्पलाइन नंबर 8929208080* जारी किया है जिसकी 24 घंटे सेवाएं चालू रहेगी । इसके लिए राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े जी , प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत व *जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा को बनाया है* । वतन वापसी अभियान को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने वर्चुअल बैठक कर सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों की जानकारी लेकर संबंधित संयोजक को उपलब्ध करावें ताकि उनके वापसी की सकारात्मक कार्यवाही की जा सके । भाजपा जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि कोरोना के संकट के समय भी भाजपा के कार्यकर्ता ने जनता की सेवा में कोई कसर नहीं रखी तथा केन्द्र सरकार लाखों लोगों को विदेश से भारत लेकर आयी हैं । अब इस मुश्किल घड़ी में भी मोदी जी सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं । सात हवाई जहाज वहां से भारतीयों को लेकर आ गये हैं यदि आपके पास यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जानकारी हो तो जिला संयोजक नरेन्द्र राजा मोबाइल नंबर 92146 29134 या मेरे मोबाइल नम्बर 94144 88785 पर दे कर सहयोग प्रदान करें।
