गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी के सानिध्य मे हो रही अखंड णमोकार मंत्र आराधना में भक्तिमय वातावरण बना

धर्म

गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी के सानिध्य मे हो रही अखंड णमोकार मंत्र आराधना में भक्तिमय वातावरण बना
एटा
परम पूजनीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105विशुद्धमति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी के सानिध्य में 15 दिवसीय णमोकार मंत्र आराधना हो रही है। यह आराधना 15 दिन तक अनवरत जारी रहेगी।

 

 

इन दिनों नगर का वातावरण णमोकार मंत्र की आराधना से गुंजित हो रहा है और एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। णमोकार मंत्र बोलते हुए सभी भक्त भक्ति से भाव विभोर होकर नृत्य करते दिखाई पड़ रहे हैं। जैसे ही संध्या बेला होती है अलग-अलग वेशभूषा में भक्तजन पधार कर भक्ति आराधना करते हैं और गुरु मां की मंगल आरती झूमते हुए करते हैं जिसका आलम देखते हुए बनता है। प्रातः की बेला में जब गुरु मां णमोकार मंत्र की आराधना स्वयं मुख से करती हैं तो वहां का वातावरण एक अविरल गंज से गूंज उठता है और हर कोई गुरु मां की आशीष लेने के साथ णमोकार मंत्र की भक्ति में और पंचमी परमेष्ठी की आराधना में मग्न हो जाता है। आज गुरु मां के समक्ष्य बिटिया खुशबू जैन ने एक दिन दीक्षा लूंगा मन में यह भाव की प्रस्तुति दी जो सभी के द्वारा सराही गई। इस अवसर पर रामगंज मंडी से पधारे हुए भक्तजन जिसमें श्रीमती सुलोचना लुहाड़िया, ललिता विनायका, रमेशविनायका, अभिषेक लुहाड़िया, एवं कोटा से पधारे गुरु मां के भक्त देवेंद्र उर्मिला टोंग्या के साथ आगरा से भक्त जनों ने गुरु मां के अष्ट द्रव्य से पूजन करते हुए भक्ति से ओत प्रोत होते अष्ट द्रव्य समर्पित किए। इस अवसर पर बोलते हुए प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी ने कहा कि संस्कारों का जीवन में महत्व होता है और उन्होंने कहा

 

 

 

कि जैसा बिटिया ने नृत्य किया है निश्चित रूप से यह भी आगे चलकर संयम के मार्ग पर बढ़ेगी और उन्होंने कहा कि आप भी अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वह धर्म का पथ के धर्म मार्ग पर बढ़े। यहां पर समाज बंधु भी बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सेवा में पूर्ण तन मन धन से लगे हुए हैं। एवम अतिथि देवो भवो को चरितार्थ कर रहे है। इस अवसर पर रामगंज मंडी कोटा एवं आगरा से पधारे भक्तों का सकल दिगंबर जैन समाज एटा की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *