विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का लक्खी मेला- भगवान महावीर के जयकारों के साथ रविवार 17 अप्रैल को निकलेगी विशाल रथयात्रा

धर्म

विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का लक्खी मेला- भगवान महावीर के जयकारों के साथ रविवार 17 अप्रैल को निकलेगी विशाल रथयात्रा-
श्री महावीर जी
– – पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हुए आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले में रविवार को मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी। जो गम्भीर नदी के तट पर जायेगी जहां भगवान महावीर के कलशाभिषेक होगें। इससे पूर्व शनिवार को मेले में सामूहिक पूजा, मेला निरीक्षण, सामूहिक आरती, शास्त्र प्रवचन, सांस्कृतिक संध्या एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के आयोजन किये गये।


दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि
शनिवार को प्रातः श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से चरण चिन्ह छत्री पर तथा दोपहर में कटला पश्चिमी पाण्डाल में सामूहिक पूजन की गई।
प्रचार प्रसार सलाहकार सुरेश सबलावत के अनुसार अपरान्ह 4.00 बजे उप जिला कलेक्टर एवं प्रबन्धकारिणी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल द्वारा मेले का निरीक्षण किया गया। मार्ग में जगह जगह स्वागत व सम्मान किया गया। सायकांल कटला प्रांगण में भगवान महावीर की संगीतमय आरती की गई। तत्पश्चात शास्त्र प्रवचन में धर्म के सिद्धांत समझाये गये।
रात्रि में कटले के पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक संध्या हुई जिसमें रंगशाला अकादमी इंदौर द्वारा भगवान महावीर की प्रथम आर्यिका महासती चन्दनबाला की भक्तिमय वैराग्य गाथा की भव्य प्रस्तुति दी गई।
कोषाध्यक्ष एवं कवि सम्मेलन संयोजक विवेक काला ने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन हुआ जिसमें कवियों ने भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया।
अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के मुताबिक रविवार 17 अप्रैल को दोपहर में मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी जो नदी तट पर जावेगी जहां श्री जी के कलशाभिषेक होगें।
प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार
सोमवार 18 अप्रैल को नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के बाद मेले का समापन होगा
। मेले में जैन अजैन सभी लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें।
मेले के सफल आयोजन के लिए 15 से अधिक समितियां बनाई गई है।
पांडाल, डेरा, छोलदारी व्यवस्था के सुभाष चंद्र जैन, विद्युत व्यवस्था के लिए नवीन बिल्टीवाला व राजीव जैन, प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए सुधीर कासलीवाल व संजय जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रामीण खेलकूद के लिए मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी, कवि सम्मेलन के लिए विवेक काला, प्रकाशन व्यवस्था के लिए महेन्द्र कुमार पाटनी को संयोजक बनाया गया है।
भोजन व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी सलाहकार तथा तारा चन्द वैद को संयोजक बनाया गया है। प्रचार प्रसार के लिए सुरेश सबलावत को सलाहकार तथा विनोद जैन ‘कोटखावदा’को संयोजक बनाया गया है।
स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए डॉ ज्ञान चन्द सोगानी, आवास के लिए सुभाष चन्द्र जैन, सफाई व सौन्दर्यीकरण के लिए पदम कुमार जैन, दिव्यांग एवं असमर्थ सहायता शिविर के लिए अनिल दीवान, जल व्यवस्था के लिए देवेन्द्र मोहन कासलीवाल को संयोजक बनाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए शांति कुमार जैन को सलाहकार तथा राजेश चौधरी को संयोजक बनाया गया है। स्वयं सेवक व्यवस्था महेश काला तथा भानू कुमार छाबड़ा देखेंगे।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *