पट्ट गणिनी आर्यिका विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में तपस्वी सम्मान के साथ की गई परस्पर क्षमा याचना

धर्म

पट्ट गणिनी आर्यिका विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में तपस्वी सम्मान के साथ की गई परस्पर क्षमा याचना
रामगंजमंडी
परम पूजनीय पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

 

इसी क्रम में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में तपस्वियों का सम्मान किया गया। वही सुबह की बेला में गुरु मां संघ सानिध्य में तपस्वीयो का पारणा कराया गया गुरु मां संघ ने सभी को मस्तक पर पिच्छिका लगाकर तप की अनुमोदना करते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इसी के साथ सभी ने आलोचना पाठ पढ़ते हुए परस्पर क्षमायाचना की एवं समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका ने सभी से एवं माताजी संघ से परस्पर क्षमा याचना की। इस अवसर पर पाठशाला के मंगल कलश का सौभाग्य भगवानस्वरूप पदमकुमार खानपुर को प्राप्त हुआ।

 

 

रत्नत्रय की माला का सोभाग्य पदम कुमार संजयकुमार मित्तल परिवार को मिला सोलहकारण की माला का सौभाग्य श्रीमान नाथुलाल गजेंद्र कुमार सिंघल परिवार को प्राप्त हुआ। इस

अवसर पर संघस्थ क्षुुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी ने क्षमा के विषय पर प्रकाश डाला इस अवसर पर पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी ने कहा की क्षमा देना क्षमा याचना करने से कषायो का उन्मूलन होता है। उन्होंने कहा की क्षमा के बिना अहिंसा का पालन नहीं हो सकता।

 

 

 

 

यह विश्व शांति का प्रतीक है। जिन धर्म से ही क्षमा आ सकती है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी स्नेहभोज भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी की बेला दीप सजाओ भक्ति करो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका कुशल संचालन शिप्रा विनायका ने किया।

 

  अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *