नगर के गली मोहल्ले तपस्वियो की जय जयकार से गूंज उठे।

धर्म

नगर के गली मोहल्ले तपस्वियो की जय जयकार से गूंज उठे।
झालरापाटन।
बुधवार को नगर के गली मोहल्ले तपस्वियो की जय जयकार से गूंज उठे। दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण पर्व के दौरान 16 उपवास, 10 उपवास, 5 उपवास की कठिन तपस्या करने वाले 52 तपस्वियो की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। 16 उपवास की तपस्या करने वाली श्वेता कासलीवाल के अलावा अन्य तपस्वी अलग-अलग बग्घियो में सवार थे, कुछ तपस्वी शोभा यात्रा में पैदल चल रहे थे। तपस्वियों ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना की।

 

 

पांच उपवास करने वाले तपस्वियो का मांगलिक भवन में पारणा करवाया गया। सुबह 7:30 बजे शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सभी तपस्वियों की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड बाजों,

15 ढोल नगाड़ों ,2 घुड़सवार के साथ 13 बग्घियो में तपस्वी बैठे हुए थे। बैंड पार्टी भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई शांतिनाथ बाड़ा पहुंची। मार्ग में

जगह-जगह समाजसेवी, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने रत्न और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शांतिनाथ बाड़ा में तपोभूमि प्रणेता व पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में 10 उपवास करने वाले तपस्वियों का पारणा कराया गया। इसके बाद समाज की ओर से तपस्वियों का बहुमान किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि तप करने वाली आत्मा अपने कर्मों को खपा देती है।

 

नलीन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *