नैनवा वर्षायोग हेतु मंगल प्रवेश मुनिश्री प्रज्ञानसागर जी एवम मुनिश्री प्रसिद्ध सागर महाराज का होगा भव्य ऐतिहासिक मंगल प्रवेश अगवानी हेतु नगर में लगाए गए 51 स्वागत द्वार
नैनवा 18 जून बुधवार 2025आचार्य श्री 108विनिश्चय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि 108 प्रज्ञान सागर जी मुनि 108 प्रसिद्ध सागर महाराज का वर्षायोग हेतु 19 जून गुरुवार को नैनवा में मंगल प्रवेश होगा। उनकी नगर की सीमा पर स्थित देई पोल चुंगी नाके पर दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की जावेगी। उन्हें वहा से गाजे-बाजे के साथ सभी महिला मंडलों द्वारा जय घोष द्वारा शहीद भगत सिंह स्मारक शांति वीर धर्मस्थल सदर बाजार होते हुए कोटिया जी के जैन मंदिर लाया जाएगा। अग्रवाल दिगंबर जैन बड़े मंदिर में मुनिद्वय के मंगलमय प्रवचन होंगे।
जानकारी देते हुए महावीर जैन सरावगी ने बताया कि मुनि द्वय ने27 मई को मक्सी पारसनाथ उज्जैन नगरी से 450 किलोमीटर पैदल विहार करते हुए नैनवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि नैनवा समाज गुरुदेव की अगवानी के लिए आतुर है। एवं अगवानी बहुत ही ऐतिहासिक होगी।

शोभायात्रा का आकर्षण
श्री सरावगी ने बताया कि शोभायात्रा में चार घोड़े बगियों में समाज के श्रेष्ठी इंद्र के रूप में सुशोभित होगे जगह-जगह पर मुनिद्वय का पाद प्रक्षालन होगा एवं पुष्य वर्षा की जावेगी । इस दौरान नगर की समस्त जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संपूर्ण नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है एवं पूरा नगर तोरण द्वार से अटा हुआ है। नगर में अगवानी हेतु 51 तोरण द्वार लगाए गए हैं।

आपको बता दे नैनवा वह नगर है जहां आचार्य श्री धर्म सागर महाराज का अवतरण हुआ था

महावीर जैन सरावगी वर्षायोग समिति प्रचार मंत्री से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

