आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ससंघ आज मंगल प्रवेश आगरा कमला नगर के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, में हुआ।
आगरा
प.पू. सराकोधारक आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर महाराज जी की अंतिम दीक्षित आर्यिका 105श्री आर्षमति माताजी ससंघ का शुक्रवार को मंगल प्रवेश आगरा कमला नगर के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव में हुआ।
पूज्य माताजी ससंघ सहित प्रातः 6:30 बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कर्मयोगी से पद विहार कर भक्तों के साथ जैन मंदिर जी, शालीमार पहुंची। जहां पर भक्तों ने पूज्य माताजी का आरती पाद प्रक्षालन कर भव्य आगवानी की

इन क्षणों में पूज्य माता जी के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक – शांतिधारा* की गई। परम पूज्य माताजी के मंगल प्रवचन का लाभ उपस्थित भक्तों को प्राप्त हुआ।






पूज्य माताजी संघ सानिध्य में दिनांक 5 नवंबर 2023 रविवार को दोपहर 1:00 बजे से बड़े ही भक्ति भाव से भक्तामर दीप मालिका विधान का आयोजन होगा
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
