संयम वह पावन धर्म है , जिसके बिना जीवन रूपी मार्ग पर चलना संभव नहीं है प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन
तपोभूमि प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि संयम वह पावन धर्म है , जिसके बिना जीवन रूपी मार्ग पर चलना संभव नहीं है। 10 लक्षण पर्व के दौरान शांतिनाथ बाड़ा में शुक्रवार को आयोजित धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि संयम वह निधि है, जो मनुष्य को पूज्य बना देती है। संयम ही मानव जीवन का सार है। जो अपनी इंद्रियों पर संयम रखना सीख जाता है वह अहंकार पर विजय प्राप्त कर लेता है, लेकिन मनुष्य का इच्छाओं पर भी नियंत्रण नहीं है। भगवान जितना देते हैं मनुष्य की भूख बढ़ती जाती है और फिर मनुष्य गलत रास्ते को अपना लेता है। संयम को हम बंधन कहते हैं, लेकिन यह बंधन दुख नहीं बल्कि सुख प्रदान करने वाला है। संयम से आत्मिक शक्ति बढ़ती है और जीव कल्याण की राह पर चलने लगता है। संयमित जीवन में शांति और खुशी रहती है। इसीलिए हमें जीवन में उत्तम संयम धर्म को अंगीकार करना चाहिए। पर्यूषण पर्व में आत्म मंथन करते हैं और जीवन से विकारों को बाहर करने का संकल्प लेते हैं। संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।
दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म को अंगीकार कर विशेष पूजा अर्चना की गई। दिगंबर जैन समाज के सभी मंदिरों में सुबह शांति धारा, भगवान की प्रतिमाओं के अभिषेक के साथ नित्य नियम पूजन और 10 लक्षण की पूजन हुई।
शांतिनाथ बाड़ा में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में प्रधानाचार्य राजकुमार जैन बैंक वाला ने संगीतकार कटनी
निवासी पदमचंद के मधुर स्वर लहरियों के साथ विधान की पूजन करवाई। जिसमें मंगलाचरण मेघना जैन ने प्रस्तुत किया। सो धर्म इंद्र बने नेमी नगर लालबाग निवासी महावीर मिथल जैन के साथ अन्य पुरुष एवं महिलाओं ने पूजन की। जिसमें भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर महिलाएं नृत्य करने लगी। आचार्य के सानिध्य में गौरव बाकलीवाल, नीति सोगानी, चुलबुल पाटनी, शिल्पी अनौपडा, महिमा सेठी, मिस्टी सोनी, शिवानी जैन, रिचा
बागड़िया, प्रफुल्लसोगानी ने पंचमेरू के पांच उपवास का पारणा किया।
सुगंध दशमी के अवसर पर धूप घट यात्रा निकाली जो शहर के सभी जिन मंदिरों पर होते हुए शांतिनाथ मंदिर पहुंची यहां शहर के मुख्य मार्ग में व्यापारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।
नलिन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
