उत्तम आर्जव धर्म पर विशेष शांति धारा अभिषेक*

धर्म

🙏 *उत्तम आर्जव धर्म पर विशेष शांति धारा अभिषेक* *🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट नौगामा उत्तम आर्जव धर्म के दिन आज नौगामा नगर में श्रुत तीर्थ धाम बीना मध्य प्रदेश के ओजस्वी वक्ता बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी सुभाष नानावटी, आशीष पिंडरमिया सानिध्य में आज आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ मैं विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद श्री जी को गाजो बाजो के साथ पंडाल में लाकर सिंहासन पर विराजमान किए गए

 

तत्पश्चात गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के के साथ महिला पुरुषों ने बड़े भक्ति भाव से देव शास्त्र गुरु पूजन 10 लक्षण पूजन सरस्वती पूजन के अर्घ्य गरबा नृत्य करते हुए चढ़ाए

 

 

पूजन के बीच में भैया जी द्वारा आर्जव धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि मन वचन और काय की सरलता एकता का नाम आर्जव सरल स्वभावी जीव सभी का प्रिय बन जाता है सहजता सरलता सादगी में ही मानव जीवन के आभूषण है हमें इसका पालन करना है दोपहर में भैया जी द्वारा तत्वार्थ सूत्र एवं अर्थ बताए शाम को भक्तांबर के 48 दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य को प्राप्त हुआ

 

महा आरती के बाद प्रश्न मंच के बाद जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा मनीषा नानावटी के दिशा निर्देशन में गज मोती ननामक नाटक का मंचन किया गया भैया जी ने बताया कि रविवार को नौगामा में 8 वर्ष के बच्चों को दीक्षा संस्कार दिए जाएंगे उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *