मानव जीवन के कल्याण के लिए लिए अच्छे कार्य करना चाहिए सुनील साग़र जी
नरयावली
आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने अपने उदबोधन में नियम संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होनें कहा सांसरिक जीवो को संयम साधना का लक्ष्य निर्धारित कर मानव जीवन के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। व जीवन में नियम संकल्प का पालन कठोरता से करना चाहिए।
उन्होंने भारतीय संस्कृति पर ध्यान आकृष्ठ करते हुए कहा पहले लोग शुद्ध भोजन, कुए का पानी एवम घर में हाथो से पिसे आटे की रोटी खाकर सात्विक जीवन जीते थे। लेकिन आज भारत के लोग पाश्चत्य संस्कृति के प्रभाव में आकर चाईनीस, फूड्स,नूडल्स खाकर हर दिन बीमार रहते है। साथ ही उन्होंने मार्मिक वचनों के साथ कहा की जो शुद्ध भोजन करते है, व्रत नियम का पालन कर संयम से जीवन जीते है, वो हमेशा निरोगी सात्विक जीवन जीते है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
