केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने आचार्य श्री पुष्पदंत महाराज संघ का लिया आशीर्वाद आज अद्भुत नजारा है पुष्पगिरी तीर्थ का प्रज्ञा सागर महाराज
पुष्पगिरी तीर्थ
पुष्पगिरी तीर्थ पर चल रहे पंचकल्याणक की बेला में सोमवार को केवल ज्ञान कल्याणक मनाया गया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने भी आकर आचार्य संघ मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज ने अपनी मंगल वाणी से सभी को कृतार्थ करते हुए कहा कि मैं एक परमात्मा का बीज हूं, जिस दिन आपके अंदर सम्यज्ञत्व का वास होगा उसी दिन परमात्मा आपके अंदर वास करेंगे, किसी ने टोका है आपको परमात्मा बनने से, बस तुम्हारी इच्छा आकांक्षाएं तुम्हें परमात्मा नहीं बनने देती।

इस अवसर पर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज ने गदगद भावों के साथ सीख देते हुए कहा कि आज अद्भुत नजारा है पुष्पगिरी तीर्थ का आपका भगवान के पंचकल्याणक में आना आपके भगवान बनने की तैयारी है। आज अच्छाई के साथ कम, बुराई के साथ ज्यादा भीड़ लगी है। वर्तमान परिपेक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि आज मंदिरों में भीड़ कम मदिरालय में ज्यादा है। धर्म से जुड़ने की सीख देते हुए महाराज श्री ने कहा कि धर्म से जुड़े, क्योंकि धर्म वह दिखाता है जो पहले हुआ है।





क्षुल्लक श्री 108 पर्व सागर महाराज ने भी अपनी मंगल वाणी में कहा कि तीर्थंकर भगवान की सत्संग सभा को ही समोशरण कहते है, इसमें जन्मजात बेर, विरोधी शेर,गाय, सांप, नेवला मनुष्य देश से लेकर तीर्थंकर तक सभी प्रकार के जीव देव सहित शामिल होते हैं।

पूज्य आचार्य श्री के चरणों में केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने पधारकर आचार्य संघ का मंगल आशीर्वाद लिया और उन्होंने क्षेत्र पर आ रही पानी की समस्या का निराकरण करने का भी आश्वासन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि तीर्थो पर पानी होना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा मंत्री महोदय का स्वागत भी किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
